{"_id":"6ad8b9b079b1c0157500c326","slug":"dj-equipment-laden-pickup-truck-overturns-one-dead-nine-injured-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4857031-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहडोल: डीजे लोड पिकअप पलटा, एक की मौत, नौ घायल; दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने खन्नौधी जा रहा था वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहडोल: डीजे लोड पिकअप पलटा, एक की मौत, नौ घायल; दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने खन्नौधी जा रहा था वाहन
Wed, 21 Oct 2026 07:12 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 07:12 PM IST
सार
गोहपारू थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में जा रहा डीजे लोड पिकअप सेमरा मोड़ के पास पलट गया। हादसे में कमलेश बैगा की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हुए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मौके पर खड़े लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोल जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने जा रहा डीजे लोड पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कमलेश बैगा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों को गंभीर चोटें आने की जानकारी सामने आई है। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, डीजे लोड पिकअप वाहन गोहपारू से खन्नौधी में आयोजित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान ग्राम सेमरा मोड़ के पास चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद पिकअप सड़क पर पलट गया। वाहन में लोड डीजे और जनरेटर भी सड़क पर गिर गए। उनकी चपेट में आने से वाहन में सवार लोग घायल हो गए। हादसे में कमलेश बैगा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पढे़ं: सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा के दूसरे दिन दिग्विजय सिंह के तीखे तेवर, बोले- बेशर्मों को ही फर्क पड़ेगा
विज्ञापन
डीजे और जनरेटर के नीचे दबे लोग
प्रत्यक्ष रूप से सामने आई जानकारी के अनुसार, पिकअप पलटने के बाद उसमें लोड डीजे बॉक्स और जनरेटर सड़क पर गिर गए। वाहन में सवार लोग इनकी चपेट में आ गए, जिससे कई लोगों को चोटें आईं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की जानकारी मिलते ही गोहपारू पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के अनुसार, डीजे लोड पिकअप वाहन दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने के लिए खन्नौधी जा रहा था। इसी दौरान सेमरा मोड़ के पास वाहन पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है और अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
