फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Farmer dies due to lightning strike in Shahdol

Shahdol News: शहडोल में आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत, आम के पेड़ के नीचे खड़ा था; तभी हुआ हादसा

Wed, 01 Jul 2026 12:46 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 01 Jul 2026 12:46 PM IST
सार

सोहागपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान खेत में काम कर रहा था और बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे रुका था। बिजली पेड़ पर गिर गई और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Farmer dies due to lightning strike in Shahdol
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले में मानसून सक्रिय होने के साथ ही आकाशीय बिजली का खतरा भी बढ़ गया है। सोहागपुर थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। किसान खेत में काम कर रहा था और बारिश से बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे रुका था। इसी दौरान बिजली पेड़ पर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान बिजौरी निवासी लल्लू सिंह गोंड (60) के रूप में हुई है। बताया गया कि लल्लू सिंह अपने घर के पास स्थित खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। उसी समय अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए वह खेत में लगे आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और उसकी चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद आसपास के ग्रामीणों की नजर पेड़ के नीचे पड़े किसान पर पड़ी। उन्होंने उसे अचेत अवस्था में देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सोहागपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, कोर्ट ने कहा- हर जगह दिख रहे हैं; पुलिस को क्यों नहीं मिल रहे?


घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों का कहना है कि मौसम अचानक बदलने के कारण किसान को संभलने का मौका नहीं मिला और वह बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे चला गया, जो उसके लिए जानलेवा साबित हुआ।

गौरतलब है कि जिले में लगातार हो रही बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं बढ़ी हैं। जानकारी के अनुसार, इस सीजन में शहडोल जिले में अब तक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर छह लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed