फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   FIR registered in connection with a pistol-brandishing incident at a toll plaza news in hindi

एमपी: शहडोल टोल प्लाजा पर फास्टैग के लिए विवाद, पिस्टल दिखाकर टोल कर्मियों को धमकाया; आरोपी पर एफआईआर

Mon, 12 Oct 2026 02:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 02:44 PM IST
सार

शहडोल के धुरवार टोल प्लाजा पर फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर विवाद हो गया। आरोप है कि थार चालक दिग्विजय सिंह उर्फ ऋषि ने टोल कर्मियों को पिस्टल दिखाकर धमकाया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए पत्राचार करने की बात कही।

 

विज्ञापन
FIR registered in connection with a pistol-brandishing incident at a toll plaza news in hindi
पिस्टल दिखाता युवक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र के धुरवार स्थित एनएच-43 टोल प्लाजा पर फास्टैग रिचार्ज को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। टोल कर्मी राजकुमार यादव की शिकायत पर पुलिस ने दिग्विजय सिंह उर्फ ऋषि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर टोल शुल्क मांगने से नाराज वाहन चालक ने टोल कर्मियों को पिस्टल दिखाकर धमकाया और गाली-गलौज की। घटना का वीडियो भी सामने आया था।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार रात करीब 10 बजे बुढ़ार की ओर से आ रही थार गाड़ी धुरवार टोल प्लाजा पहुंची थी। फास्टैग में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने पर टोल कर्मियों ने वाहन चालक से टोल शुल्क जमा करने या फास्टैग रिचार्ज कराने के लिए कहा। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने पिस्टल निकालकर टोल कर्मियों को धमकाया। इससे मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


पढ़ें: एमपी: बुधनी में क्यों भड़के शिवराज सिंह चौहान? आदिवासियों के घर टूटने पर अपनी ही सरकार से नाराज, जानें मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज हुआ मामला
घटना के बाद टोल कर्मी राजकुमार यादव ने सोहागपुर थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी थी। शिकायत और जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद हथियार दिखाकर धमकाने के मामले में कार्रवाई की मांग उठ रही थी।

हथियार का लाइसेंस निरस्त कराने के लिए होगा पत्राचार
सोहागपुर थाना प्रभारी आरपी रावत ने बताया कि फरियादी राजकुमार यादव की शिकायत पर दिग्विजय सिंह उर्फ ऋषि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिस्टल का लाइसेंस सुरक्षा के लिए होता है, न कि लोगों में डर और भय फैलाने के लिए। पुलिस संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर हथियार का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की मांग करेगी। अब मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई के साथ ही लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया पर भी नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed