{"_id":"6a867ea9abd8cb57330e8f90","slug":"hunger-strike-called-off-following-written-assurance-from-the-administration-claim-made-that-all-demands-have-been-accepted-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4630855-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol: अस्पताल में सुविधाओं की मांग पर झुका प्रशासन, ब्यौहारी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चल रहा अनशन समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol: अस्पताल में सुविधाओं की मांग पर झुका प्रशासन, ब्यौहारी में स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चल रहा अनशन समाप्त
Thu, 20 Aug 2026 10:04 AM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 10:04 AM IST
सार
ब्यौहारी अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर शुरू हुआ आमरण अनशन प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद खत्म हो गया। प्रशासन ने स्त्री रोग विशेषज्ञ की ज्वाइनिंग, नि:शुल्क सोनोग्राफी और डायलिसिस सुविधा शुरू करने समेत कई मांगों पर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन
प्रशासन का लिखित पत्र सौंपते कल्याण समिति के प्रभारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्यौहारी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर स्वतंत्रता दिवस से आमरण अनशन पर बैठे कबीर धर्म समिति के संस्थापक एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री हरिशंकर कोरी ने प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद अनशन समाप्त कर दिया। सुबह कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम अर्चना मिश्रा, एसडीओपी ऋषभ छारी और खंड चिकित्सा अधिकारी निशांत सिंह परिहार अनशन स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने कोरी की मांगों पर चर्चा कर उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से बताया गया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता खरे का स्थानांतरण ब्यौहारी सिविल अस्पताल किया गया है। उन्होंकल्याण समिति के प्रभारीने अभी ज्वाइन नहीं किया है और जल्द कार्यभार संभालने की बात कही गई। सोनोग्राफी सुविधा के लिए मरीजों को डॉ. आरएस पांडे के यहां टोकन जारी किए जाएंगे। टोकन के आधार पर सिविल अस्पताल के मरीजों की निःशुल्क सोनोग्राफी होगी, जिसका भुगतान सीएमएचओ कार्यालय द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: इंदौर में भर्ती स्वाइन फ्लू से एक महिला की मौत, उज्जैन से इलाज के लिए आई थी इंदौर
विज्ञापन
इसके अलावा सिविल अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही यह सुविधा शुरू होने की बात कही गई। अस्पताल में ड्रेसिंग और बैंडेज-पट्टी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी आश्वासन दिया गया। राजबहादुर सिंह प्रशासन का लिखित पत्र लेकर अनशन स्थल पहुंचे। इसके बाद एसडीएम ने जूस पिलाकर हरिशंकर कोरी का अनशन समाप्त कराया। पूर्व विधायक रामपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे और मांगों को जायज बताया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सत्येंद्र त्रिपाठी ने कहा कि प्रशासन के लिखित आश्वासन की निगरानी की जाएगी। 25 दिन में व्यवस्थाएं लागू नहीं हुईं तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र पटेल ने भी कहा कि अब मांगों को लेकर लगातार निगरानी रखी जाएगी। समाजसेवी डॉ. अशोक तिवारी ने कहा कि ब्यौहारी को जिला बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही है। क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को देखते हुए 60 वर्षीय व्यक्ति को आमरण अनशन करना पड़ा, जो चिंता का विषय है। कार्यक्रम में अनिल नामदेव पप्पू सहित अन्य लोगों ने भी विचार रखे।
