पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lightning strikes in Shahdol: Four deaths in three days; two elderly men grazing cattle lose their lives.

शहडोल में आसमानी आफत: तीन दिन में आकाशीय बिजली से चार मौतें, अब मवेशी चराने गए दो बुजुर्गों की गई जान

Sun, 28 Jun 2026 02:10 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 02:10 PM IST
सार

शहडोल में लगातार खराब मौसम जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले तीन दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा घटनाओं में गोहपारू और ब्यौहारी थाना क्षेत्रों में मवेशी चराने गए दो बुजुर्गों की बिजली गिरने से मौत हो गई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

विज्ञापन
Lightning strikes in Shahdol: Four deaths in three days; two elderly men grazing cattle lose their lives.
जंगल में तलाश के दौरान मिला शव।

विस्तार

शहडोल में लगातार खराब मौसम जानलेवा साबित हो रहा है। पिछले तीन दिनों में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो चुकी है। ताजा मामलों में गोहपारू और ब्यौहारी थाना क्षेत्रों में मवेशी चराने गए दो बुजुर्गों की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों घटनाओं के बाद इलाके में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


मवेशी लौट आए, महिला नहीं पहुंची घर
गोहपारू थाना क्षेत्र के उमरिया गांव निवासी इंदरनिया यादव (70), पति स्वर्गीय भोला यादव, शनिवार दोपहर मवेशी चराने बदरा जंगल गई थीं। शाम को तेज आंधी और बारिश शुरू होने पर मवेशी तो अपने आप घर लौट आए, लेकिन महिला घर नहीं पहुंचीं। बारिश थमने के बाद परिजन उनकी तलाश में निकले। घर से करीब दो किलोमीटर दूर सरई के पेड़ के नीचे इंदरनिया का शव मिला। आशंका है कि बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़ी थीं, तभी आकाशीय बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ब्यौहारी में जंगल में मिला बुजुर्ग का शव
इसी तरह ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बनासी गांव निवासी गोविंद सिंह  (62), पिता बदन सिंह, शनिवार को मवेशी चराने जंगल गए थे। देर शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान मवेशी घर लौट आए, लेकिन गोविंद सिंह वापस नहीं आए। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो बनासी जंगल में छूहला के पेड़ के नीचे उनका शव मिला। प्रारंभिक जांच में उनकी मौत भी आकाशीय बिजली गिरने से होना सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Ujjain: मोहर्रम जुलूस मामले की जांच में विवाद, गलत घर में पहुंची पुलिस; समाज के लोगों ने किया थाने का घेराव

तीन दिन में चार लोगों की मौत
दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। इससे पहले भी जिले के जैतपुर और जयसिंहनगर थाना क्षेत्रों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला और एक 11 वर्षीय बालिका की मौत हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, ऊंचे पेड़ों और जंगलों में जाने से बचने तथा मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर शरण लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed