{"_id":"6a661a8b0960d56051081a97","slug":"lightnings-deadly-fury-three-including-an-11-year-old-boy-die-tragically-in-shahdol-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4544720-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शहडोल में बारिश का कहर! आकाशीय बिजली ने ली तीन जिंदगियां, 11 साल के मासूम समेत कई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शहडोल में बारिश का कहर! आकाशीय बिजली ने ली तीन जिंदगियां, 11 साल के मासूम समेत कई झुलसे
Sun, 26 Jul 2026 11:19 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:19 PM IST
सार
Madhya Pradesh: शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर मौजूद भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचा दी। थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने से 11 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
धान की रोपाई के दौरान गिरी बिजली, महिला की मौत
जैतपुर थाना क्षेत्र की झींक बिजुरी चौकी अंतर्गत ग्राम झींक में खेत में धान की रोपाई के दौरान अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से 28 वर्षीय किशन, पत्नी राकेश, गंभीर रूप से घायल हो गईं। ग्रामीण उन्हें झींक बिजुरी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां चिकित्सक मौजूद नहीं थे। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शहडोल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
खेत में काम कर रहे किसान की मौके पर मौत
दूसरी घटना दरशिला चौकी क्षेत्र के छुटकी टोला में हुई। पुलिस के अनुसार, खेत में धान की रोपाई कर रहे 45 वर्षीय सुंदर पाव पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य ग्रामीण भी घायल हुए हैं, जिनका उपचार जारी है।
विज्ञापन
रेकोवा गांव में दो लोग झुलसे
दरशिला चौकी क्षेत्र के रेकोवा गांव में भी खेत में काम कर रहे दो लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है।
घर के बाहर खड़े मासूम पर गिरी बिजली
तीसरी बड़ी घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुसरा में हुई। यहां 11 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह, पिता प्रेमलाल सिंह, घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान तेज बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसकी भाभी भी घायल हो गईं, जिनका उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रॉनिक्स-फर्नीचर शोरूम की तीन मंजिला इमारत में लगी आग, फंसे लोगों को सीढ़ियां लगाकर उतारा
पुलिस के अनुसार सभी घटनाएं खराब मौसम और आकाशीय बिजली गिरने के दौरान हुईं। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जाएगा। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेतों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है।