{"_id":"6a52235e5c90bd946d05fdcf","slug":"major-accident-during-roof-casting-centering-support-gave-way-three-workers-trapped-two-in-critical-condition-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4489862-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: छत ढलाई के दौरान हुआ हादसा, सेंटरिंग का सपोर्ट खिसकने से तीन मजदूर दबे; दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: छत ढलाई के दौरान हुआ हादसा, सेंटरिंग का सपोर्ट खिसकने से तीन मजदूर दबे; दो की हालत नाजुक
Sat, 11 Jul 2026 08:25 PM IST
शहडोल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 08:25 PM IST
सार
शहडोल के कृष्णा कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान सेंटरिंग का सपोर्ट खिसकने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन मजदूर छत से गिरकर मलबे में दब गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घटना के बाद मकान की तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित वार्ड क्रमांक 28 की कृष्णा कॉलोनी में शनिवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ढलाई के समय सेंटरिंग का सपोर्ट (जैक और बल्लियां) अचानक खिसक जाने से छत पर काम कर रहे तीन मजदूर नीचे गिर गए और मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य मजदूरों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर मलबे में दबे तीनों मजदूरों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।
छत पर मौजूद मजदूर नीचे आ गिरे
बताया जा रहा है कि मकान धनपुरी निवासी मयंक अग्रवाल का है, जहां शनिवार को छत की ढलाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक नीचे लगा जैक और बल्लियों का सपोर्ट जवाब दे गया, जिससे पूरी सेंटरिंग असंतुलित हो गई और छत पर मौजूद मजदूर नीचे आ गिरे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना अचानक हुआ कि मौके पर मौजूद मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP: 'संगठन सर्वोपरि है', टिकट विवाद पर देवड़ा का बयान, उमंग सिंघार ने कहा-अब मोहन यादव ने नरोत्तम को निपटाया
तीनों मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं
घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जबकि एक अन्य मजदूर भी गंभीर रूप से घायल है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। शुरुआती तौर पर सेंटरिंग का सपोर्ट खिसकने को हादसे की वजह माना जा रहा है। निर्माण कार्य में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। हादसे के बाद निर्माण स्थल पर काम फिलहाल रोक दिया गया है।