{"_id":"6a0e9045a0623cd5d305c722","slug":"mega-rescue-operation-begins-with-three-trained-elephants-expected-to-be-under-control-in-two-days-reaching-camp-shahdol-news-c-1-1-noi1220-4306077-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: तीन प्रशिक्षित हाथियों संग शुरू हुआ रेस्क्यू, दो दिन में काबू आने की उम्मीद; कैंप तक पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: तीन प्रशिक्षित हाथियों संग शुरू हुआ रेस्क्यू, दो दिन में काबू आने की उम्मीद; कैंप तक पहुंचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: शहडोल ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार
शहडोल के केशवाही वन परिक्षेत्र में उत्पाती हाथी को पकड़ने के लिए वन विभाग ने बड़ा रेस्क्यू अभियान शुरू किया है। संजय गांधी और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से पहुंचे विशेष दल के साथ तीन प्रशिक्षित हाथियों की मदद से ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
रेस्क्यू अभियान जारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शहडोल के केशवाही वन परिक्षेत्र के बेरिहा क्षेत्र में उत्पाती हाथी के रेस्क्यू के लिए वन विभाग ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। यह रेस्क्यू ऑपरेशन अगले दो दिनों तक चलेगा, जिसमें संजय गांधी और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से पहुंचे विशेष रेस्क्यू दल के साथ तीन प्रशिक्षित हाथियों को भी शामिल किया गया है। शहडोल एसडीओ फॉरेस्ट संतोष शुक्ला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हाथी की लगातार निगरानी की जा रही है और जल्द ही उसे सुरक्षित तरीके से काबू में कर लिया जाएगा।
जानें एसडीओ संतोष शुक्ला ने क्या बताया?
एसडीओ संतोष शुक्ला के अनुसार, रेस्क्यू दल में वन विभाग के डॉक्टर, अधिकारी और रेंज स्तर का अमला लगातार जुटा हुआ है। प्रशिक्षित हाथियों की मदद से उत्पाती हाथी को नियंत्रित करने की रणनीति बनाई गई है। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम को शुरुआती सफलता भी मिली है, क्योंकि उत्पाती हाथी का संपर्क रेस्क्यू में शामिल तीनों हाथियों से हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक बीती रात उत्पाती हाथी कुछ समय के लिए रेस्क्यू कैंप के पास भी पहुंच गया था और प्रशिक्षित हाथियों के साथ देखा गया। हालांकि बाद में वह पहाड़ी क्षेत्र की ओर निकल गया। फिलहाल रेस्क्यू दल और प्रशिक्षित हाथी उसकी हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: क्या पद से हटेंगी ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह? विभाग ने FIR मामले में जांच रिपोर्ट मांगी
लोगों को समय-समय पर अलर्ट भी भेजा जा रहा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले केशवाही के गिरवा गांव में खेत में सो रहे एक किसान को हाथी ने कुचलकर मार डाला था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग की तीन टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। गज रक्षक एप के माध्यम से लोगों को समय-समय पर अलर्ट भी भेजे जा रहे हैं। वहीं, हाथी के बस्ती के करीब पहुंचने पर ग्रामीणों को कच्चे मकानों से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

Trending Videos

कमेंट
कमेंट X