सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP's convoy halted for an hour; this major reason behind the villagers' protest has come to light.

Shahdol News: एक घंटे तक रुका सांसद राजेश मिश्रा का काफिला, ग्रामीणों के विरोध के पीछे निकली यह बड़ी वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 12:33 PM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल के ब्यौहारी क्षेत्र में जन चौपाल के लिए जा रहे सीधी सांसद राजेश मिश्रा का काफिला ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने झापर नदी पुल को शुरू कराने और अधिग्रहित भूमि का लंबित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई।

MP's convoy halted for an hour; this major reason behind the villagers' protest has come to light.
सांसद लोगों को समझाते हुए।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल के ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा को मंगलवार शाम ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे सांसद का काफिला भमरहा प्रथम गांव में ग्रामीणों ने रोक लिया और झापर नदी पर बने पुल को चालू कराने तथा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। लगभग एक घंटे तक सांसद का काफिला मौके पर रुका रहा, जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं विस्तार से बताईं।


जानकारी के अनुसार सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा मंगलवार को ब्यौहारी विधानसभा के ग्राम कोना टोला में आयोजित जन चौपाल में शामिल होने तथा ग्रामीणों के बीच रात्रि विश्राम के लिए जा रहे थे। उनके साथ ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल भी मौजूद थे। इसी दौरान रास्ते में भमरहा प्रथम गांव के लोगों ने उनका काफिला रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


'अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिली'
ग्रामीणों का आरोप है कि झापर नदी पर बना पुल करीब तीन वर्ष पहले पूरी तरह तैयार हो चुका है, लेकिन आज तक आम लोगों के लिए चालू नहीं किया गया। पुल के दोनों ओर पहुंच मार्ग के लिए स्थानीय किसानों की भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन प्रभावित किसानों को अब तक मुआवजे की राशि नहीं मिली है। इसी वजह से पुल का उपयोग शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन


30 किसानों को जमीन का मुआवजा नहीं मिला
जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि पुल निर्माण पूरा होने के बावजूद करीब 30 किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा नहीं मिला है। किसानों ने कई बार अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। अधिकारियों द्वारा लगातार यह कहा जाता रहा कि मुआवजे की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द भुगतान किया जाएगा, लेकिन आज तक राशि नहीं मिली।

ये भी पढ़ें- MP: एसपी ऑफिस पहुंचकर पिता ने बेटे के साथ खुद पर डाला पेट्रोल, आत्मदाह की कोशिश; दो साल में 56 आवेदन दे चुका


ग्रामीणों और किसानों ने सांसद के समक्ष अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जल्द समाधान की मांग की। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने मौके पर लोगों से चर्चा की और उन्हें आश्वस्त किया कि मुआवजे की राशि शीघ्र दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की समस्या का समाधान कर पुल को जल्द चालू कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने अपना विरोध समाप्त किया और सांसद का काफिला आगे रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed