फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pickup driver robbed at knifepoint; accused flee with ₹2,800 and documents; two named as accused.

Shahdol News: चाकू की नोक पर पिकअप चालक से लूट, नकदी और दस्तावेज लेकर फरार हुए बदमाश

Sun, 12 Jul 2026 12:44 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 12 Jul 2026 12:44 PM IST
सार

शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने पिकअप चालक सुनील केवट को सुनसान सड़क पर रोककर चाकू की नोक पर 2,800 रुपये नकद और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। घटना सीमेंट की खेप खाली कर लौटते समय लखवारिया रोड पुलिया के पास हुई।

विज्ञापन
Pickup driver robbed at knifepoint; accused flee with ₹2,800 and documents; two named as accused.
खैरहा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में देर रात लूट की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। सीमेंट की खेप खाली कर लौट रहे एक पिकअप चालक को बाइक सवार दो बदमाशों ने सुनसान सड़क पर रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर चालक से नकदी और जरूरी दस्तावेज लूट लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सुनसान सड़क पर रोका रास्ता, चाकू दिखाकर लूटी नकदी

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक घटना लखवारिया रोड पुलिया के आगे की है। पिकअप चालक सुनील केवट सीमेंट की खेप अनलोड कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसकी गाड़ी के सामने बाइक लगाकर रास्ता रोक दिया। आरोप है कि दोनों ने चाकू दिखाकर चालक को धमकाया और उसकी जेब से 2,800 रुपये नकद के साथ कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज छीन लिए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुई एफआईआर

घटना के बाद सुनील केवट सीधे खैरहा थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ लूट समेत अन्य संबंधित धाराओं में नामजद मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश

खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी है और उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

जल्द गिरफ्तारी का दावा

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान हो चुकी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि मामले की जांच और तलाश लगातार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed