सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sand mafia attacks Forest Department team; two forest personnel assaulted.

MP: रेत माफियाओं के हौसले क्यों हैं इतने बुलंद? शहडोल में वन विभाग की टीम पर किया हमला; वनकर्मियों को पीटा भी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 18 Jun 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल में अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान वन विभाग के अमले पर हमले का मामला सामने आया है। वन विभाग ने आरोप लगाया है कि रेत माफियाओं ने गश्त के दौरान शासकीय वाहन को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया और वनकर्मियों के साथ मारपीट की।

Sand mafia attacks Forest Department team; two forest personnel assaulted.
शिकायत दर्ज करवाते वनकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान वन विभाग के अमले पर हमले की दो गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। वन विभाग का आरोप है कि रेत माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के दौरान विभागीय वाहन को निशाना बनाया गया और गश्त कर रहे दो वनकर्मियों के साथ मारपीट की गई। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


संदिग्ध वाहन ने शासकीय वाहन को टक्कर मारी
जानकारी के अनुसार, दक्षिण वन मंडल की डीएफओ श्रद्धा पन्द्रे के निर्देशन में वन विभाग का अमला मंगलवार रात विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर रहा था। इसी दौरान निपानिया-जरवाही मार्ग के पास बरखेड़ा परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर एवं अन्य अधिकारियों के साथ गश्त कर रहे वन विभाग के वाहन पर अज्ञात लोगों द्वारा हमला किए जाने का आरोप है। वन विभाग के मुताबिक एक संदिग्ध वाहन ने शासकीय वाहन को टक्कर मारी, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 को दी गई। इस संबंध में सोहागपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बहाने से रोका गया
वहीं, दूसरी घटना मंगलवार देर रात सिंहपुर रोड स्थित गणेश मंदिर के पास हुई। रात्रि गश्त से लौट रहे बीट गार्ड सुरेश कुमार बैगा और वनरक्षक रामकिशोर बैगा को दो अज्ञात युवकों ने माचिस मांगने के बहाने रोका। आरोप है कि इसके बाद दोनों वनकर्मियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें घसीटने का भी प्रयास किया गया। घटना में दोनों वनकर्मी घायल हो गए। इस मामले में सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- उज्जैन में रिश्तों का खूनी अंत: पत्नी पर था शक, चाचा को मोगरी से कूटकर मार डाला; फिर शव को ठिकाने लगाया

कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया
वन विभाग ने यह भी दावा किया है कि बिजौरी क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान कुछ संदिग्ध लोग पैदल और मोटरसाइकिलों से वन अमले की घेराबंदी करते दिखाई दिए। इसी अभियान के दौरान केशवाही क्षेत्र में अवैध रूप से रेत परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी जब्त किया गया है।


डीएफओ श्रद्धा पन्द्रे ने बताया कि दोनों घटनाओं की लिखित शिकायत पुलिस को सौंप दी गई है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं, सोहागपुर पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed