फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Speeding trailer runs over five cattle in Shahdol, killing them instantly

Shahdol News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने पांच गौवंशों को कुचला, मौके पर मौत; बचाव के लिए कब उठाए जाएंगे ठोस कदम?

Thu, 06 Aug 2026 11:44 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2026 11:44 AM IST
सार

शहडोल के सोहागपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर बैठे पांच गौवंशों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, जबकि स्थानीय लोगों ने पुलिस और यातायात विभाग की देर से कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
Speeding trailer runs over five cattle in Shahdol, killing them instantly
दुर्घटना स्थल की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहडोल में सड़क हादसों में बेजुबान गौवंशों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला सोहागपुर थाना क्षेत्र का है, जहां भारत पेट्रोल पंप के सामने बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर बैठे पांच गौवंशों को कुचल दिया। हादसे में सभी गौवंशों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो मवेशी ट्रेलर के पहियों के नीचे फंस गए, जिससे चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर बुढार से शहडोल की ओर जा रहा था। हादसे के बाद वाहन घटनास्थल पर ही खड़ा रह गया, जबकि उसके आगे और पीछे पांच मवेशियों के शव पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के कई घंटे बाद तक न तो पुलिस मौके पर पहुंची और न ही यातायात विभाग की टीम ने वाहन हटाने या यातायात सामान्य कराने की कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि भारत पेट्रोल पंप के सामने अक्सर भारी वाहनों की कतार लगी रहती है। दूसरी ओर सड़क पर गौवंशों का बैठना आम बात है। ऐसे में यह स्थान लगातार हादसों का कारण बन रहा है। लोगों का आरोप है कि पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे दिन-रात खड़े रहने वाले वाहनों को हटाने के लिए यातायात विभाग ने आज तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के मुताबिक इसी स्थान पर पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान तक जा चुकी है। इसके बावजूद न तो अवैध पार्किंग पर रोक लगाई गई और न ही गौवंशों को सड़क से हटाने के लिए कोई स्थायी व्यवस्था की गई।

ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में बारिश का बैलेंस बिगड़ा, 18% पानी की कमी, अब तीन दिन तेज बरसात से राहत की आस


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हादसे की जांच कर ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही पेट्रोल पंप के सामने अवैध रूप से खड़े वाहनों पर सख्ती और गौवंशों को सड़क से हटाने के लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों की पुनरावृत्ति न हो। वहीं, थाना प्रभारी सोहागपुर आर पी रावत ने कहा जानकारी मिली है, हम दिखवाते हैं।

खैर उपेक्षित गौवंशों को ऐसी दुर्घटनाओं के बचाने के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। जिससे आए दिन सड़कों पर बैठे गौवंशों की असमय मौत की खबरें आती रहती हैं। सरकार और समाज के लिए यह गंभीर चिंता का विषय है। बचाव के लिए समुचित प्रयास की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed