Shahdol News: तालाबनुमा गड्ढे में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत, बड़े को बचाने कूदा छोटा भाई भी डूबा
शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में रविवार को तालाबनुमा गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। विवेक सिंह गोंड (14) डूबने लगा तो छोटा भाई बारिश सिंह गोंड (10) उसे बचाने पानी में कूदा, लेकिन दोनों की जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र में रविवार को तालाबनुमा गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। विवेक सिंह गोंड (14) डूबने लगा तो छोटा भाई बारिश सिंह गोंड (10) उसे बचाने पानी में कूदा, लेकिन दोनों की जान चली गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र के गाड़ाघाट के पास स्थित दफाई में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। तालाबनुमा गड्ढे में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अमलाई थाना क्षेत्र के पुरानी अमराडंडी निवासी विक्रम सिंह गोंड के दो बेटे विवेक सिंह गोंड (14) और बारिश सिंह गोंड (10) रविवार को खेलते-खेलते गाड़ाघाट के पास दफाई स्थित तालाबनुमा गड्ढे के पास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि दोनों भाई गड्ढे में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान बड़ा भाई विवेक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
ये भी पढ़ें- अवैध निर्माण के खिलाफ टॉर्च मार्च: 50 से ज्यादा रहवासी समितियां सड़कों पर, बोले- आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं?
बड़े भाई को डूबता देखकर छोटा भाई बारिश उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। लेकिन वह भी गहरे पानी में चला गया और दोनों भाई डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना को देखा तो उन्होंने तत्काल अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया गया। हालांकि, जब तक दोनों को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की जानकारी अमलाई पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। दोनों बच्चों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि दो सगे भाइयों की पानी में डूबने से मौत हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों और घटनास्थल की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
