फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths electrocuted by a trap set for wild animals; one dies.

Shahdol News: जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत

Thu, 02 Jul 2026 10:55 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 02 Jul 2026 10:55 PM IST
सार

शहडोल के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से 19 वर्षीय प्रिंस लोनी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर करंट बिछाने वाले आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Two youths electrocuted by a trap set for wild animals; one dies.
ब्यौहारी थाना क्षेत्र का मामला।

विस्तार

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के साखी गांव के पास जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे का इलाज जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान साखी निवासी प्रिंस लोनी (19) पुत्र सूरज लोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रिंस अपने एक साथी के साथ घर से निकला था। दोनों जब गांव के पास जंगल वाले क्षेत्र से गुजर रहे थे, तभी वहां जंगली जानवरों के शिकार के उद्देश्य से अवैध रूप से बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगते ही दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अत्याचार: महिला के साथ शर्मनाक हरकत, बाल काटे-कपड़े फाड़े और जी नहीं भरा तो जूते की माला पहनाकर घुमाया
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बिजली के संपर्क से दोनों को अलग कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान प्रिंस ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक का इलाज जारी है। उसकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।


सूचना मिलने पर ब्यौहारी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

थाना प्रभारी जिया उल हक ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिजली का करंट फैलाया गया था। इसकी चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि करंट किसने लगाया था और इसके पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं। दोषियों की पहचान के लिए आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना ने जंगलों में अवैध शिकार के लिए अपनाए जा रहे खतरनाक तरीकों पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed