सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shahdol News: Minor Dispute Turns Deadly as Younger Brother Kills Elder Sibling, Accused Absconding

Shahdol News: बात-बात में विवाद ऐसा बढ़ा कि गुस्साए भाई ने अपने ही बड़े भाई की जान ले ली, आरोपी फरार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 09:32 PM IST
विज्ञापन
सार

खैरहा थाना क्षेत्र के सारंगपुर गांव में छोटे भाई के गुस्से ने एक परिवार उजाड़ दिया। मामूली बात से शुरू हुई कहासुनी बड़े विवाद में बदल गई और गुस्से मे आकर छोटे भाई ने बड़े की बेरहमी से हत्या कर दी।

Shahdol News: Minor Dispute Turns Deadly as Younger Brother Kills Elder Sibling, Accused Absconding
खैरहा थाना
विज्ञापन

विस्तार

जिले के खैरहा थाना क्षेत्र के ग्राम सारंगपुर में एक पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप लेते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली। यहां छोटे भाई ने गुस्से में आकर अपने ही बड़े भाई की सब्बल से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 4 बजे 52 वर्षीय पन्नेलाल कोल अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान उसका छोटा भाई जगमोहन कोल वहां पहुंचा। घर में सामान्य बातचीत के दौरान जब उससे भोजन के बारे में पूछा गया तो उसने इंकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Shahdol News: घायल बनकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा आरोपी, कुछ ही देर में पार्किंग से स्कूटी लेकर फुर्र हुआ

विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर जगमोहन ने पास में रखी लोहे की सब्बल उठा ली और पन्नेलाल के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। वार बेहद गंभीर था, जिससे पन्नेलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद घर में चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था।

सूचना मिलते ही खैरहा थाना प्रभारी उमाशंकर चतुर्वेदी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी बुढ़ार विकास पांडेय भी मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस मामले में विकास पांडेय, एसडीओपी बुढ़ार ने बताया कि आपसी विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed