फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman grazing cattle struck by lightning; body found under a mango tree.

Shahdol: मवेशी चराने गई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली! आम पेड़ के नीचे मिला शव; अब तक से छह अधिक हो चुकी मौतें

Sun, 05 Jul 2026 11:59 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 11:59 AM IST
सार

शहडोल जिले के खैरहा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से मवेशी चराने गई 58 वर्षीय महिला की मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की, तो महिला का शव खेत में आम के पेड़ के नीचे मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman grazing cattle struck by lightning; body found under a mango tree.
शहडोल पुलिस अधीक्षक कार्यालय।

विस्तार

शहडोल के खैरहा थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला मवेशी चराने के लिए खेत गई थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव खेत में आम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, घटना गोपालपुर गांव के पास स्थित खेत की है। मृतका की पहचान समुद्री कोल (58) पत्नी लक्ष्मण कोल, निवासी गोपालपुर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक महिला रोज की तरह मवेशी चराने खेत गई थी। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हुई और आशंका है कि वह आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई।
विज्ञापन


शाम तक महिला के घर नहीं पहुंचने पर पति लक्ष्मण कोल और अन्य परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद महिला खेत में एक आम के पेड़ के नीचे अचेत अवस्था में मिली। मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने देखा कि महिला की मौत हो चुकी थी। घटनास्थल के पास आकाशीय बिजली गिरने के निशान भी मिले हैं, जिससे बिजली गिरने से मौत की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल ATS का बड़ा खुलासा! पाकिस्तानी हैंडलर के इशारे पर सक्रिय था जिहादी मॉड्यूल, ई-बुक्स से घोल रहे थे जहर

घटना की सूचना खैरहा थाना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


अब छह से अधिक लोगों की हो चुकी है मौत
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आकाशीय बिजली गिरने से मौत का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

बारिश के मौसम में मौसम विभाग और प्रशासन लगातार लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और ऊंचे स्थानों पर खड़े होने से बचने की अपील कर रहे हैं।  आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पिछले कुछ सप्ताह में छह से अधिक मौतें अब तक हो गई हैं। यह एक चिंतनीय विषय बनता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed