फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman sat down under a goods train, halting it for 15 minutes; RPF rescued her safely.

Shahdol News: मालगाड़ी के नीचे जा बैठी महिला, 15 मिनट तक थमी रही ट्रेन; आरपीएफ ने सुरक्षित निकाला

Thu, 09 Jul 2026 10:21 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2026 10:21 PM IST
सार

शहडोल-बंधवापारा रेलखंड पर मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला मालगाड़ी के वैगन के नीचे बैठ गई, जिससे ट्रेन 15 मिनट तक रुकी रही। आरपीएफ और स्थानीय लोगों ने सतर्कता से रेस्क्यू कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। महिला ने बचाव के दौरान पत्थर भी फेंके, लेकिन समय रहते बड़ा हादसा टल गया। 

विज्ञापन
Woman sat down under a goods train, halting it for 15 minutes; RPF rescued her safely.
रेलवे ट्रैक पर दौड़ लगाती महिला।

विस्तार

शहडोल-बंधवापारा रेलखंड पर गुरुवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला अचानक मालगाड़ी के वैगन के नीचे जाकर बैठ गई। घटना के चलते करीब 15 मिनट तक ट्रेन मौके पर खड़ी रही। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे शहडोल रेलवे स्टेशन मास्टर को सूचना मिली कि डाउन होम सिग्नल के पास एक महिला रेलवे ट्रैक से हटने का नाम नहीं ले रही है। इसी दौरान सिग्नल लाल होने के कारण मालगाड़ी वहां आकर रुक गई। ट्रेन रुकते ही महिला अचानक एक वैगन के नीचे जाकर बैठ गई। इसके बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्काल आरपीएफ को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई नाना हिरासत में; ड्रग्स मामले में हुई कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन जवानों को देखकर महिला ट्रैक पर इधर-उधर दौड़ने लगी। उसने बचाव में जुटे लोगों के साथ अभद्रता की और पत्थर भी फेंके। काफी देर तक समझाने और सतर्कता के साथ किए गए प्रयासों के बाद महिला को सुरक्षित रेलवे लाइन से बाहर निकाला गया। लोको पायलट के अनुसार, महिला पहले रेलवे ट्रैक के किनारे चल रही थी। जैसे ही मालगाड़ी सिग्नल पर रुकी, वह अचानक वैगन के नीचे चली गई। सुरक्षा कारणों से ट्रेन को आगे नहीं बढ़ाया गया और पूरे घटनाक्रम के दौरान रेल कर्मचारियों ने सतर्कता बरती।

करीब 15 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद महिला को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। घटना के दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया। साथ ही लोगों से रेलवे ट्रैक के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने और किसी भी संदिग्ध स्थिति की सूचना तत्काल रेलवे प्रशासन या आरपीएफ को देने की अपील की।

रेलवे ट्रैक में दौड़ा लगाती महिला।

महिला को निकालने की कोशिश करती आरपीएफ की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed