सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Woman was asleep, thieves stole goods worth Rs 6 lakh

Shahdol Crime: घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, शादी में गया परिवार; लौटकर आया तो बिखरा मिला सामान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल Published by: शहडोल ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

शहडोल के जुगवारी गांव में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नगदी चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं।

Woman was asleep, thieves stole goods worth Rs 6 lakh
कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला।
विज्ञापन

विस्तार

शहडोल के कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जुगवारी गांव के गांधी मोहल्ला का है, जहां अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस पर लगातार सवाल भी उठ रहे हैं।
Trending Videos


जानकारी के अनुसार यह वारदात बूदन जायसवाल के घर में हुई। पीड़ित ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी घर में सो रही थी, जबकि वह अपने बेटों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था। तड़के करीब चार बजे जब वह घर लौटा तो सामने का दरवाजा टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था, जिससे चोरी की आशंका हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरी करीब 6 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही
पीड़ित ने बताया कि दूसरे कमरे में सो रही पत्नी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। सुबह जब पूरे घर की जांच की गई तो पता चला कि चोर सोने के करीब चार तोला जेवर, आधा किलो चांदी और करीब 25 हजार रुपए नगद लेकर फरार हो गए। कुल चोरी करीब 6 लाख रुपये से अधिक की बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें- सिंगरौली बैंक लूट कांड मामला: नेपाल में बैठा मास्टरमाइंड दे रहा था कमांड, दस विशेष टीमें गठित; छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित कोतवाली थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और सुराग जुटाने की कोशिश में लगी है।गौरतलब है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस अब तक कई मामलों का खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में एक और बड़ी चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed