सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   1.45 crore rupees missing from a box kept in the house, police searching for it

Shajapur: 1.79 करोड़ की रखवाली का जिम्मा बहू को सौंपा, लौटे तो 1.45 करोड़ गायब; ससुर ने दर्ज कराई शिकायत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
सार

शुजालपुर के शासकीय कर्मचारी कन्हैयालाल वर्मा ने बहू पर 1.45 करोड़ रुपये की अमानत में खयानत का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि जमीन बिक्री की रकम में से 1.79 करोड़ रुपये घर में रखे थे, जिनमें से चाबी बहू के पास रहने के दौरान 1.45 करोड़ रुपये गायब हो गए। पुलिस जांच कर रही है।

1.45 crore rupees missing from a box kept in the house, police searching for it
शुजालपुर मंडी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर जिले के शुजालपुर मंडी मोती मोहल्ला फ्रीगंज निवासी शासकीय स्कूल में पदस्थ कर्मचारी ने अपनी बहू पर अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप है कि घर में रखी 1 करोड़ 79 लाख रुपए की नकदी में से 1 करोड़ 45 लाख रुपए गायब हो गए। फरियादी का कहना है कि उक्त राशि की चाबी करीब 24 घंटे तक उनकी बहू के पास रही थी।



जानकारी के अनुसार कन्हैयालाल वर्मा कन्याशाला विद्यालय शुजालपुर सिटी में सहायक ग्रेड-3 (लिपिक) के पद पर कार्यरत हैं। उनका इकलौता पुत्र सीहोर में व्यापार करता है। पुलिस को दी शिकायत में कन्हैयालाल ने बताया कि ग्राम जेठड़ा स्थित उनकी जमीन करीब एक वर्ष पूर्व 2 करोड़ 79 लाख रुपए में बिकी थी। प्राप्त राशि में से 1 करोड़ रुपए भोपाल और सीहोर में प्लॉट खरीदने में खर्च किए गए, जबकि शेष 1 करोड़ 79 लाख रुपए घर में एक पेटी के भीतर रखे बक्से में सुरक्षित रखे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं:  पुष्पा लुक में युवक पहुंचा, सुरक्षाकर्मियों संग ली सेल्फी; वीडियो बनवाया
विज्ञापन


नाती के जन्मदिन पर भोपाल गए थे दंपती
कन्हैयालाल के अनुसार 20 दिसंबर 2025 को वे अपनी पत्नी सुशीला बाई के साथ नाती के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए भोपाल गए थे। घर पर उस समय उनकी बहू विनिता वर्मा और उसके तीन बच्चे मौजूद थे। भोपाल रवाना होने से पहले उन्होंने पेटी और बक्से की चाबी बहू को सौंप दी थी तथा उसमें रखी नकदी की जानकारी भी दी थी। उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर की सुबह भोपाल से लौटने के बाद उन्होंने बहू से चाबी वापस ले ली। उसी रात जब बक्सा खोलकर नकदी की गिनती की गई तो 1 करोड़ 79 लाख रुपए के स्थान पर केवल 34 लाख रुपए ही मिले। इस प्रकार 1 करोड़ 45 लाख रुपए कम पाए गए।

24 घंटे तक चाबी बहू के पास होने का दावा
फरियादी का आरोप है कि 20 दिसंबर की सुबह से 21 दिसंबर की सुबह तक चाबी बहू के पास थी और इसी दौरान नकदी निकाली गई। जब उन्होंने बहू से शेष राशि के संबंध में पूछताछ की तो उसने किसी भी जानकारी से इनकार कर दिया। कन्हैयालाल वर्मा का कहना है कि लंबे समय तक पारिवारिक स्तर पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर पुलिस की शरण लेना पड़ी। फरियादी कन्हैया लाल की शिकायत पर पुलिस ने घटना के करीब 6 माह 20 दिन बाद शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मंडी पुलिस थाना अधीक्षक शिवलाल यादव ने पकरण दर्ज होने की बात कही और कहा कि जाँच में सही जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed