{"_id":"69bfeb635fedd6310a00081c","slug":"24-sheep-killed-in-bee-attack-rajasthan-shepherd-seriously-injured-shajapur-news-c-1-1-noi1355-4078661-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: मधुमक्खियों के हमले में 24 भेड़ों की मौत, राजस्थान का चरवाहा गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: मधुमक्खियों के हमले में 24 भेड़ों की मौत, राजस्थान का चरवाहा गंभीर घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शाजापुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर के सलकनखेड़ी गांव में मधुमक्खियों के झुंड ने भेड़ों के डेरे पर हमला कर 24 भेड़ों की जान ले ली। राजस्थान के चरवाहे जालौन निवासी हरतीगा राम घायल हुए। पुलिस व पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे, चरवाहों ने मुआवजे की मांग की है।
मधुमक्खी का छत्ता
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले के शुजालपुर के समीप तिलावद पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम सलकनखेड़ी में प्रकृति के कहर ने एक गरीब चरवाहे की आजीविका पर गहरा प्रहार किया है।यहां मधुमक्खियों के एक विशाल झुंड ने भेड़ों के डेरे पर अचानक हमला बोल दिया, जिससे 24 भेड़ों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले में भेड़ों को बचाने की कोशिश कर रहा राजस्थान का एक चरवाहा भी बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे नाजुक हालत में इलाज के लिए सीहोर रेफर किया गया है।
Trending Videos
350 भेड़ों के साथ मध्य प्रदेश आया था दल
जानकारी के अनुसार, राजस्थान के जालौन जिले की तहसील आहोर के ग्राम काम्बा निवासी हरतीगा राम (पिता रूपा जी देवासी) अपने तीन अन्य साथियों के साथ करीब 350 भेड़ें लेकर चरागाह की तलाश में मध्य प्रदेश आए थे। शनिवार को जब वे ग्राम सलकनखेड़ी के पास रुके हुए थे, तभी अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने पूरे रेवड़ (भेड़ों का समूह) को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- लेन-देन विवाद में मर्डर: ढाबे से बुलाकर गला घोंटा, ब्रिज के पास फेंका शव; छिंदवाड़ा हत्याकांड का खुलासा
बचाव की कोशिश में चरवाहे भी हुए लहूलुहान
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमला इतना भीषण था कि भेड़ों को भागने का मौका भी नहीं मिला। हरतीगा राम ने अपनी भेड़ों को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन हजारों मधुमक्खियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस दौरान उनके एक अन्य साथी नाथा जी को भी चोटें आई हैं। घायल हरतीगा राम की स्थिति बिगड़ने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत सीहोर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही तिलावद पुलिस चौकी प्रभारी घनश्याम बैरागी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की सूचना पर पशु चिकित्सकों की टीम भी तत्काल सलकनखेड़ी पहुंची। मृत 24 भेड़ों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया ताकि मौत के तकनीकी कारणों की पुष्टि हो सके।
पशुपालक परेशान और दुखी
वर्तमान में मृत भेड़ें घटनास्थल पर ही पड़ी हैं, जिससे पशुपालक में भारी दुख और शोक का माहौल है। राजस्थान से आए इन चरवाहों के लिए यह आर्थिक रूप से एक बड़ी क्षति है। पुलिस ने मौका मुआयना और पोस्टमार्टम की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। इधर चरवाहे के साथ आए लोगों ने प्रशासन से मामले में मुआवजे की मांग की है उन्होंने कहा कि भेड़ों की मौत के बाद उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

मधुमक्खी के हमले से 24 भेड़ की मौत।

कमेंट
कमेंट X