सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur News ›   a young man shot himself with his father's licensed gun In Shajapur

MP: मां चिल्लाती रही...कमरे से लड़का बोला 'आज मेरी आखिरी रात', पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को मारी गोली; मौत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 26 Mar 2025 10:36 AM IST
विज्ञापन
सार

Shajapur: देवेंद्र शराब का आदी था और घटना के समय भी नशे की हालत में था। परिजनों के अनुसार, वो देर रात घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया। अंदर जाकर उसने खुदकुशी कर ली। 

a young man shot himself with his father's licensed gun In Shajapur
युवक ने की खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

शाजापुर जिले के सलसलाई थाना क्षेत्र के ग्राम बाड़ीगांव में मंगलवार देर रात एक युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। युवक के शव के पास एक चाकू भी पड़ा हुआ था, जबकि कमरे में खून फैला हुआ था।
Trending Videos


सलसलाई थाना प्रभारी जनक सिंह रावत ने बताया कि ग्राम बाड़ीगांव निवासी देवेंद्र (पिता धनसिंह गुर्जर) ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है। आत्महत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। टीआई रावत ने बताया कि देवेंद्र शराब का आदी था और घटना के समय भी नशे की हालत में था। परिजनों के अनुसार, युवक देर रात घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवाजा बंद कर बोला- आज मेरी आखिरी रात है
कमरे में जाते ही देवेंद्र ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसने अपनी मां को बुलाया और कहा, "आज मेरी आखिरी रात है।" घबराई मां ने उसे समझाने की कोशिश की और दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद मां ने पति धनसिंह को सूचना दी। पिता ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। स्थिति बिगड़ती देख उन्होंने पास में रहने वाले अपने जीजा को भी बुला लिया। परिवार के लोग लगातार दरवाजा खोलने के लिए विनती करते रहे, लेकिन तभी अचानक गोली चलने की आवाज आई।

पढ़ें: ट्रेन के कटने से युवक की मौत, चेतक ब्रिज के नीचे मिला शव, अब तक नहीं हो सकी पहचान    

दरवाजा तोड़ने पर दिखा दिल दहला देने वाला मंजर
गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर देवेंद्र खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर पर गोली का गहरा घाव था और पास में 12 बोर की बंदूक पड़ी हुई थी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंदूक को जब्त कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस जांच में जुटी
पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सदस्यों और परिचितों से पूछताछ कर रही है। युवक के मोबाइल फोन और अन्य निजी सामान भी जांच के लिए जब्त किए गए हैं। टीआई रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की जानकारी सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed