{"_id":"69cf5492f0b28017d10046fd","slug":"a-tragic-end-to-love-in-shajapur-a-couple-consumed-poison-both-died-shajapur-news-c-1-1-noi1355-4121379-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी, आखिर क्यों उठाया ये जानलेवा कदम? दो परिवारों में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी, आखिर क्यों उठाया ये जानलेवा कदम? दो परिवारों में पसरा मातम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शाजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:55 PM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर में प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। इलाज के दौरान पहले युवती और फिर युवक की मौत हो गई, जिससे दोनों परिवारों में मातम छा गया। लेकिन युगल ने ये कदम क्यों उठाया है ये बड़ा सवाल है? चलिए जानते हैं पूरा मामला।
प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान।
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर शहर के लालघाटी थाना क्षेत्र करेड़ी नाका के पास प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल शाजापुर लाया गया। जहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई और युवक को इंदौर रेफर किया गया। पर युवक की भी रास्ते मे मौत हो गई। दोनों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पिता ने फोटो दिखाकर ये कहा?
जानकारी के मुताबिक, सुनेरा निवासी आशुतोष उर्फ गोलू धाकड़ और देवास की रहने वाली कशिश परिहार ने जहरीला पदार्थ खाया। कशिश ब्यूटीशियन थी, वह अपने घर देवास से शाजापुर आई थी। बताया जा रहा है कि दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थे। 8 दिन पहले कशिश की सगाई हो गई। उसके पिता ने फ़ोटो दिखाकर कहा कि सगाई में वह खुश थी। हमे तो ऐसा कुछ है इस बारे में जानकारी ही नही थी। दूसरी ओर युवक आशुतोष खेती किसानी करता था। दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ खाया।
जहर खाने के बाद आशुतोष ने हिम्मत जुटाकर अपने एक दोस्त को फोन किया और पूरी बात बताई। दोस्त तुरंत मौके पर पहुँचा और दोनों को जिला अस्पताल लेकर भागा। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। इलाज के दौरान कशिश ने दम तोड़ दिया, वहीं आशुतोष की गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर किया गया है। जिसकी रास्ते मे मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- MLA Membership Terminated: दतिया विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता खत्म, देर रात जारी हुआ आदेश; सीट रिक्त घोषित
शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा मामला
मृतका के पिता भरत परिहार, जो देवास में साड़ी की दुकान चलाते हैं, इस खबर से टूट चुके हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है। लालघाटी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर हेमंत पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है हालांकि अभी दोनों ही परिवार के लोगों के बयान नहीं हो पाए हैं परिवारों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X