{"_id":"6967aee6767285591d03d147","slug":"china-string-got-entangled-in-the-leg-causing-a-serious-wound-requiring-six-stitches-shajapur-news-c-1-1-noi1355-3842506-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shajapur News: युवक के पैर में उलझा चाइनीज मांझा, गंभीर रूप से हुआ घायल, लगाने पड़े छह टांके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shajapur News: युवक के पैर में उलझा चाइनीज मांझा, गंभीर रूप से हुआ घायल, लगाने पड़े छह टांके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शाजापुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Shajapur News: शाजापुर जिले में चाइनीज मांझे के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद लोग इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका नतीजा यह हुआ कि गुरुवार को चाइनीज मांझे में उलझने से एक युवक के पैर में गंभीर चोट आ गई।
पैर में उलझी चाइना डोर कटा युवक का पैर, गम्भीर घाव।
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर: मकर संक्रांति पर्व के उत्साह के बीच चाइनीज मांझे के कारण गंभीर हादसा सामने आया है। शाजापुर के भट्ट मोहल्ला में एक युवक का पैर डोर में उलझ गया, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गया। हादसे के तुरंत बाद बाद युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने छह टांके लगाकर उसका उपचार किया। युवक की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
जिले में चाइनीज मांझे पर लगा है प्रतिबंध
जिले में कलेक्टर द्वारा चाइनीज मांझे के उपयोग और विक्रय पर प्रतिबंध लगाए गया है। पुलिस द्वारा भी लगातार चेकिंग और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद मांझे का अवैध उपयोग जारी है और हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।
किसी के पैर में उलझा माझा तो किसी की काटी नाक
बताया जा रहा है कि इस घटना में घायल युवक राजकुमार कोटवानी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, तभी पतंग की डोर उसके पैर में उलझ गई। जिसके बाद यह हादसा हुआ। जिले के अन्य हिस्सों में भी हाल के दिनों में चाइनीज मांझे के कारण कई गंभीर हादसे हुए हैं। शुजालपुर में मोटरसाइकिल सवार निखिल के गले में डोर उलझ गई थी, जबकि बेरछा क्षेत्र में अर्जुन सिंह गुर्जर की नाक कट गई थी।
ये भी पढ़ें: 16 जनवरी को लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचेगी 32वीं किश्त, सीएम करेंगे 1836 करोड़ रुपये का अंतरण
ड्रोन से निगरानी और पुलिस की मुस्तैदी
मकर संक्रांति पर्व के दौरान पुलिस प्रशासन पूरे जिले में सतर्क रहा। बस स्टैंड, मुख्य बाजार, हाट-बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष टीमें सक्रिय रहीं। कई संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि चाइनीज डोर का विक्रय या उपयोग प्रतिबंधित है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दुकानदार या उपयोगकर्ता के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई भी की गई।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X