सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shajapur: Security breach at district jail, one undertrial escapes, another detained; police launch search

Shajapur News: जिला जेल की सुरक्षा में सेंध, एक विचाराधीन कैदी फरार, दूसरे हिरासत में, पुलिस ने की नाकाबंदी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर Published by: शाजापुर ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2026 04:02 PM IST
विज्ञापन
सार

जिला जेल से एक विचाराधीन कैदी के फरार होने से हड़कंप मच गया। किचन में काम करने के दौरान कैदी पानी के पाइप और तार की मदद से जेल की दीवार फांदकर भाग निकला, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में नाकाबंदी कर दी है।

Shajapur: Security breach at district jail, one undertrial escapes, another detained; police launch search
जिला जेल शाजापुर
विज्ञापन

विस्तार

जिला मुख्यालय स्थित जिला जेल से रविवार को एक विचाराधीन कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। जिला जेल अधीक्षक दुष्यंत पगारे ने बताया कि कैदी जयराम उर्फ जीवन पिता मोहनलाल (35) रविवार सुबह करीब 11 से 11:30 बजे के बीच जेल के किचन में काम करने के दौरान फरार हो गया।
Trending Videos


बताया गया है कि कैदी ने पानी के पाइप और तार को बांधकर जेल की दीवार फांदकर भागने की कोशिश की, जिसमें वह सफल हो गया। वहीं उसके साथ एक अन्य कैदी राहुल ने भी भागने की योजना बनाई थी लेकिन वह फरार होने से पहले ही पकड़ा गया। राहुल छेड़छाड़ के मामले में धारा 354 के तहत जेल में बंद है। जेल अधीक्षक के अनुसार फरार कैदी के साथ उसका भाई भी जेल में बंद है, जबकि उसकी मां पहले जेल में थी और अब जमानत के बाद बाहर है। घटना के समय प्रहरी ताला लगाकर जा चुका था और दोनों कैदी सभागृह में छिप गए थे। लालघाटी थाने में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज नहीं निकल सके हैं। पुलिस ने कैदी की तलाश में आसपास के क्षेत्रों में तुरंत नाकाबंदी कर दी है। एसआई पटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि फरार कैदी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Dhar: शादी का वादा कर 4 साल रखा रिश्ता, प्रेमी के धोखे से आहत युवती ने की आत्महत्या; सुसाइड नोट से हुआ

बता दें कि शाजापुर जिला जेल में वर्तमान में कुल 124 बंदी निरुद्ध हैं। इनमें दंडित बंदियों की संख्या 45 है, जिसमें 41 पुरुष और 4 महिला बंदी शामिल हैं। वहीं विचाराधीन बंदियों की कुल संख्या 79 है। इनमें 71 पुरुष बंदी और 8 महिला बंदी शामिल हैं। जेल से फरार जीवन उर्फ जयराम के खिलाफ मक्सी थाने में 4 अक्टूबर 2025 को एक प्रकरण दर्ज किया गया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह मामला मारपीट और जान से मारने की धमकी से संबंधित है।

शाजापुर जिला जेल क्षेत्र में बिजली लाइन के मेंटेनेंस कार्य के चलते रविवार को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी गई थी। इसी कारण जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डिस्पले बंद हो गया था, हालांकि जेल प्रबंधन का कहना है कि कैमरे चालू थे। बहरहाल मामले में जेल प्रहरी ने लालघाटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। 


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed