{"_id":"69fd7aca33315709500c3992","slug":"two-sides-clashed-over-a-land-dispute-sticks-and-swords-were-used-video-went-viral-shajapur-news-c-1-1-noi1355-4255472-2026-05-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाई बना भाई का दुश्मन: ताऊ और भतीजे के बीच छिड़ा 'युद्ध', महिलाओं पर भी बरसे डंडे; 8 लोग लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई बना भाई का दुश्मन: ताऊ और भतीजे के बीच छिड़ा 'युद्ध', महिलाओं पर भी बरसे डंडे; 8 लोग लहूलुहान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: शाजापुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार
शाजापुर जिले के शुजालपुर के ग्राम फुलेन में जमीन सीमांकन के दौरान दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन कराने पहुंचे अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों और तलवारों से हमला कर दिया। घटना में आठ लोग घायल हुए, जिनमें चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दो भाइयों के जमीन बंटवारे को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
शाजापुर जिले के शुजालपुर के पास ग्राम फुलेन में जमीन विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब सीमांकन कराने पहुंचे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। तहसीलदार के आदेश पर सीमांकन के लिए पहुंचे सरकारी अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों और तलवारों के साथ भिड़ गए। इस हिंसक झड़प में आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से कई लोग लहूलुहान हो गए।
दो भाइयों के जमीन बंटवारे को लेकर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि विवाद दो भाइयों के जमीन हिस्से के बंटवारे को लेकर था। फुलेन गांव में जमीन का सीमांकन करवाने के लिए इंदौर से अमन पंवार अपने पिता के हिस्से की जमीन की नपाई कराने अपनी बहनों के साथ पहुंचे थे। इसी दौरान रिश्ते में ताऊ लगने वाले अशोक पंवार और उनके परिवार के लोगों से उनका विवाद हो गया। एक पक्ष का कहना था कि मामला कोर्ट में चल रहा है, फिर सीमांकन के लिए यहां क्यों आए।
Trending Videos

सीमांकन के दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडे और तलवारें चलीं
- फोटो : अमर उजाला
देखते ही देखते शुरू हुई मारपीट
बहस बढ़ते-बढ़ते हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान तलवारें भी लहराई गईं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में सात लोग घायल हुए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
दोनों पक्षों पर केस दर्ज
घटना के बाद अकोदिया पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। इंदौर निवासी अमन पंवार की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जबकि दूसरे पक्ष के फुलेन निवासी आकाश की शिकायत पर अमन पंवार समेत सात लोगों पर मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने कुल छह महिलाओं के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

शाजापुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप
- फोटो : अमर उजाला
विवाद के बाद लौट गए सरकारी अधिकारी
दोनों पक्षों के बीच हिंसक संघर्ष शुरू होने के बाद मौके पर मौजूद सरकारी अधिकारी और कर्मचारी बिना सीमांकन किए ही वापस लौट गए। हालांकि इस घटना में कोई सरकारी कर्मचारी घायल नहीं हुआ। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे को लाठी-डंडों से पीटते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में महिलाएं भी आपस में भिड़ती नजर आ रही हैं। इसके बाद पुरुषों ने भी महिलाओं के साथ मारपीट की। कुछ लोग बीच-बचाव करते और लड़ाई रोकने की कोशिश करते दिखाई दिए, लेकिन दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करने से नहीं रुके। माहौल इतना तनावपूर्ण हो गया कि लोग एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू नजर आए।

कमेंट
कमेंट X