फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sheetla Mata Temple incident: Eyewitnesses did not record their statements news in hindi

शीतला माता मंदिर हादसा: प्रत्यक्षदर्शियों ने नहीं दर्ज कराए बयान, जांच अधिकारी आज जुटाएंगे अफसरों से जानकारी

Thu, 29 Oct 2026 03:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Oct 2026 03:54 PM IST
सार

ग्वालियर के शीतला माता मंदिर हादसे की मजिस्ट्रियल जांच में तीन दिन बाद भी कोई प्रत्यक्षदर्शी बयान देने नहीं पहुंचा। गुरुवार को प्रशासनिक अधिकारियों और शुक्रवार को पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज होंगे। हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी।

विज्ञापन
Sheetla Mata Temple incident: Eyewitnesses did not record their statements news in hindi
शीतला माता मंदिर हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शीतला माता मंदिर में हुए भीषण हादसे की मजिस्ट्रियल जांच में तीन दिन के भीतर कोई प्रत्यक्षदर्शी या आम नागरिक बयान दर्ज कराने नहीं पहुंचा है। प्रशासन की अपील के बावजूद किसी व्यक्ति ने जांच अधिकारी के सामने अपना बयान दर्ज नहीं कराया। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर चल रही इस जांच में अब गुरुवार यानी आज प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

नए कार्यक्रम के तहत दर्ज होंगे बयान
जांच अधिकारी और अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद ने जांच का नया शेड्यूल तय किया है। इसके अनुसार गुरुवार को हादसे से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बाद शुक्रवार को घटना के दौरान मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। जांच अधिकारी के अनुसार, इन बयानों के आधार पर हादसे से जुड़ी घटनाओं की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की जाएगी। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के बयानों के साथ सभी साक्ष्यों को संकलित कर अंतिम रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट जिला दंडाधिकारी को सौंप दी जाएगी।

विज्ञापन


पढे़ं: धोखाधड़ी मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत हुई थी
ग्वालियर के शीतला माता मंदिर में शनिवार रात करीब 1:30 बजे दर्दनाक हादसा हुआ था। धान से भरा एक ट्रक करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गया था। ट्रक की चपेट में 42 लोग आए थे। हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 41 लोग घायल हुए थे। मृतकों में दो सगे भाई और उनके चाचा भी शामिल थे। घायलों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
हादसे के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। मंदिर से 500 मीटर पहले बैरिकेडिंग की गई है, जहां से बाइक तक को आगे नहीं जाने दिया जाता। इसके अलावा चीनौर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को रोकने के भी इंतजाम हैं। इन तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद ट्रक श्रद्धालुओं की भीड़ तक पहुंच गया था। मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव नौ पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed