सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bus carrying pilgrims to Govardhan overturned in Alwar, injuring 52; driver dozed off causing the accident

Sheopur: भागवत कथा में शामिल होने निकला परिवार हादसे का शिकार, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस पलटी; 52 घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: श्योपुर ब्यूरो Updated Sat, 23 May 2026 04:34 PM IST
विज्ञापन
सार

अलवर के रेणी में शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं की स्लीपर बस पलट गई। श्योपुर से गोवर्धन भागवत कथा जा रहे गोयल परिवार के 52 लोग घायल हुए। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। 

Bus carrying pilgrims to Govardhan overturned in Alwar, injuring 52; driver dozed off causing the accident
बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आस्था की डगर पर निकला एक परिवार शनिवार सुबह दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। राजस्थान के अलवर जिले के रेणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर श्रद्धालुओं से भरी एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 52 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना शनिवार सुबह करीब 6 बजे एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 139.600 पर हुई। मध्यप्रदेश के श्योपुर से गोयल परिवार के सदस्य एक निजी स्लीपर बस से गोवर्धन में आयोजित भागवत कथा में शामिल होने जा रहे थे। बस में करीब 52 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल थे। सभी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। परिवार शुक्रवार देर रात श्योपुर से रवाना हुआ था और शनिवार सुबह गोवर्धन पहुंचना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। हादसे के बाद बस के अंदर चीख-पुकार मच गई। सामान बिखर गया और खिड़कियों के कांच टूट गए। कई श्रद्धालु सीटों के बीच फंस गए।

विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही रेणी थाना पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से बस के शीशे तोड़कर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए रेणी और अलवर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।


पढे़ं: त्विषा शर्मा मौत मामले में भोपाल कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी समर्थ सिंह सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया

रेणी थाना प्रभारी बने सिंह मीणा ने बताया कि गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। अधिकांश श्रद्धालुओं के हाथ, पैर और सिर में चोटें आई हैं, जबकि कुछ को फ्रैक्चर की आशंका है। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों का इलाज कर रही है। बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी के मुताबिक, चालक को नींद आना हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि बस की तकनीकी खराबी और तेज रफ्तार के पहलुओं की भी जांच की जा रही है। चालक का मेडिकल कराया जा रहा है और बस को जब्त कर लिया गया है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर पिछले कुछ महीनों में नींद और तेज रफ्तार के कारण कई सड़क हादसे सामने आ चुके हैं। फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed