सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivpuri News ›   MP Lok Sabha Election Priyadarshini Raje Scindia enters battle of Guna-Shivpuri

MP LS Election: गुना-शिवपुरी के रण में उतरीं प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया, पति ज्योतिरादित्य के लिए मांग रहीं वोट

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

MP LS Election: गुना-शिवपुरी लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। प्रियदर्शिनी राजे ने शिवपुरी शहर में सोमवार को चुनाव-प्रचार किया है।

MP Lok Sabha Election Priyadarshini Raje Scindia enters battle of Guna-Shivpuri
प्रियदर्शिनी राजे पति ज्योतिरादित्य के लिए मांग रहीं वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में इस समय चुनाव प्रचार जोर-जोर से शुरू हो गया है। सोमवार को केंद्रीय मंत्री और लोकसभा में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने भी अपने पति के लिए जनता के बीच पहुंचकर वोट मांगे।

Trending Videos


शिवपुरी जिले के खोड़ और पिछोर में प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने मातृशक्ति सम्मेलन भाग लिया। इस दौरान इन मातृशक्ति सम्मेलन भाग लेते हुए प्रियदर्शिनी राजे ने महिलाओं से संवाद किया। यहां पर महिलाओं के बीच पहुंचकर प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने बातचीत की और उनसे अपने पति को वोट देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बातचीत के दौरान प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि मैं 20 साल से महाराज को देखती हुई आ रही हूं। उन्हें गुना-शिवपुरी-अशोकनगर की जनता से बेहद प्रेम है। महिलाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि वह आने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान वाले दिन घर से निकले और पूरे जोश के साथ मतदान करें ज्यादा से ज्यादा संख्या में निकालकर मतदान करें। पुरुषों से ज्यादा मतदान करें और अपने महाराज के हाथों को मजबूत करें। अपने दौरे के दौरान प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया खोड़ और पिछोर में मातृशक्ति सम्मेलन में भाग लिया।



विकास कार्यों को जनता के बीच गिनाया
इन मातृशक्ति सम्मेलनों में भाग लेते हुए प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने अपने पति के द्वारा उनके संसदीय कार्यकाल के दौरान किए गए विकास कार्यों को जनता के बीच गिनाया। प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने कहा कि खोड़ व पिछोर में कहा कि पहले मुझे यहां तक आने में नौ घंटे लगते थे। पहले यहां पर रोड नहीं थी लेकिन अब अच्छी रोड बन गई है। इसके अलावा अब स्कूल भी और अस्पताल भी है। प्रियदर्शिनी राजे ने कहा कि महाराज ने क्षेत्र में दिल से विकास के काम किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed