सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Couple climbs tower for love, high voltage drama continues for three hours

Shivpuri: 'शादी कराओ, तभी उतरेंगे', मोबाइल टावर पर बैठे प्रेमी जोड़े की जिद, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: शिवपुरी ब्यूरो Updated Mon, 27 Apr 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवपुरी के तेंदुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को प्रेमी मोहर सिंह और ललिता शादी की मांग पर 40 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ गए। 42 डिग्री गर्मी में तीन घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चला। पुलिस के शादी के आश्वासन पर नीचे उतरे।

Couple climbs tower for love, high voltage drama continues for three hours
प्रेमी प्रेमिका चढ़े मोबाइल टावर पर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक प्रेमी जोड़े ने अपनी शादी की मांग को लेकर ऐसा कदम उठाया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। गणेशखेड़ा गांव निवासी मोहर सिंह आदिवासी और ललिता आदिवासी जिओ कंपनी के करीब 40 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गए।

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक, दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से प्रेम करते हैं और विवाह करना चाहते थे, लेकिन परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं था। परिजनों की नाराजगी के चलते दोनों ने विरोध का यह खतरनाक तरीका अपनाया। सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे दोनों अचानक गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गए और नीचे खड़े लोगों से शादी करवाने की मांग करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच यह घटना और भी चिंताजनक थी। तापमान करीब 42 डिग्री तक पहुंच चुका था, ऐसे में लोहे के टावर पर चढ़ना जान जोखिम में डालने जैसा था। इसके बावजूद दोनों टावर के ऊपरी हिस्से पर बैठे रहे और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। उनका साफ कहना था कि जब तक शादी नहीं कराई जाएगी, वे नीचे नहीं आएंगे।


पढ़ें: कटनी में शर्मनाक कांड: एंबुलेंस कर्मचारी ने मरीज के तीमारदार से करवाई सफाई, मामला गरमाया; ड्राइवर को नोटिस

घटना की जानकारी मिलते ही तेंदुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लाउडस्पीकर के जरिए दोनों को समझाने की कोशिश शुरू की। एहतियात के तौर पर नीचे जाल और गद्दे भी बिछवाए गए, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। करीब तीन घंटे तक पुलिस और परिजन उन्हें मनाते रहे।

आखिरकार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पुलिस ने शादी कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद दोनों नीचे उतरने के लिए तैयार हो गए। पुलिस की निगरानी में दोनों को सुरक्षित नीचे उतारा गया और फिर थाने ले जाकर उनके बयान दर्ज किए गए। परिजनों को भी थाने बुलाया गया।

घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि युवाओं ने भावनाओं में आकर जोखिम भरा कदम उठाया, हालांकि उनकी सुरक्षित वापसी राहत की बात है। वहीं कुछ लोगों ने परिवारों से भी बच्चों की भावनाओं को समझने की अपील की है। पुलिस के अनुसार, दोनों बालिग हैं और अपनी मर्जी से शादी करना चाहते हैं। फिलहाल दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है और कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed