{"_id":"64bffc23b0b079636107478a","slug":"shivpuri-mp-kp-yadav-showed-activism-in-the-lok-sabha-during-the-monsoon-session-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivpuri News: सांसद केपी यादव ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में दिखाई सक्रियता, इस मुद्दे पर मांगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivpuri News: सांसद केपी यादव ने मानसून सत्र के दौरान लोकसभा में दिखाई सक्रियता, इस मुद्दे पर मांगी जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
सार
Shivpuri News: सांसद डॉक्टर केपी यादव प्रत्येक लोकसभा सत्र में जनता से जुड़े लोकहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से संसद में उठाते आए हैं।
सांसद डॉक्टर केपी यादव
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
गुना-शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉ. केपी यादव संसद में चल रहे मानसून सत्र को लेकर सक्रियता से विभिन्न मंत्रालयों से जुड़े जनहित के मुद्दों को उठा रहे हैं। इसी तारतम्य में यादव द्वारा 24 जुलाई को कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से विभिन्न प्रश्न पूछ कर जानकारी मांगी।
Trending Videos
इस पर संबंधित मंत्रालयों के मंत्रीगणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के विधिवत उत्तर प्रदान किए। गौरतलब है कि सांसद डॉक्टर केपी यादव प्रत्येक लोकसभा सत्र में जनता से जुड़े लोकहित के मुद्दों को पुरजोर तरीके से संसद में उठाते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विगत दिनों जारी संसदीय प्रावीण्य सूची में गुना-शिवपुरी-अशोकनगर सांसद डॉक्टर केपी यादव सबसे सक्रिय 100 सांसदों में शामिल रहे हैं। जो उनकी सक्रियता व जनता की मूल समस्या के विषय में सरकार का ध्यान आकर्षण कराने का प्रमाण है।

कमेंट
कमेंट X