{"_id":"69999bcb6b3fb75c5c099dbf","slug":"shivpuri-news-father-used-to-assault-his-minor-daughter-case-registered-after-matter-was-revealed-mp-crime-ne-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी पिता: अपनी ही बेटी से करता था दरिंदगी, डरा-धमकाकर कई बार लूटी अस्मत; दादी ने रोका तो उन पर भी किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी पिता: अपनी ही बेटी से करता था दरिंदगी, डरा-धमकाकर कई बार लूटी अस्मत; दादी ने रोका तो उन पर भी किया हमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: शिवपुरी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 05:29 PM IST
विज्ञापन
सार
रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला आया है शिवपुरी जिले से, जहां बेटी के साथ एक पिता दरिंदगी करता था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। वारदात के दौरान नाबालिग की दादी ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया।
पिता ने नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शिवपुरी के पोहरी थाना क्षेत्र में एक पिता द्वारा अपनी 13 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग की शिकायत पर पोहरी थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता जयपुर में मजदूरी करता है। वह जब अपने गांव आया था, तब अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बार यह घटना परिजनों के सामने हुई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक नाबालिग अपनी दादी के साथ सो रही थी, तभी रात करीब 9 बजे आरोपी पिता वहां पहुंचा। उसने बेटी को जबरन कमरे में ले जाने की कोशिश की। नाबालिग की दादी ने इसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया।
जब तक दादी ने नाबालिग के भाइयों और ताऊ को बुलाया, तब तक आरोपी घटना को अंजाम दे चुका था। नाबालिग ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने अब तक चार बार उसके साथ गलत काम किया है। घटना के बाद परिजन रात में ही नाबालिग को लेकर पोहरी थाना पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें- Katni News: भोले की भक्ति करने पहुंचा बाघ, आस्था और वन्यजीव व्यवहार पर छिड़ी चर्चा, वन विभाग अलर्ट
पुलिस ने बताया है कि आरोपी पिता हर बार जब घर आता था, तो अपनी बेटी को डरा धमका कर उसके साथ हैवानियत की घटना को अंजाम देता था। घटना के बाद उसे जान से मारने की धमकी देता था। लेकिन अबकी बार नाबालिक ने यह पूरी घटना अपने दादा और दादी को बताई। उसके बाद इस दरिंदे पिता की करतूत का खुलासा हुआ। पुलिस ने पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर इस आरोपी पिता की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X