सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Shivraj Chouhan led government will again reach people on the pretext of Vikas Yatra MP News

MP News: विकास यात्रा के बहाने फिर जन-जन तक पहुंचेगी शिवराज सरकार, जनता को बताएगी अपनी उपलब्धि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 29 Jan 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश सरकार उज्जैन में विकास यात्रा की शुरुआत पांच फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक करेगी। उज्जैन में यात्रा प्रतिदिन कितने किलोमीटर, कितने गांव और कितने वार्ड तक पहुंचेगी, हर जिले में वार्ड और गांव स्तर तक लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभों का कार्यक्रम कैसा रहेगा आदि की तैयारियां कर ली गई हैं।

Shivraj Chouhan led government will again reach people on the pretext of Vikas Yatra MP News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर ही मध्यप्रदेश में भी सरकार की विकास यात्रा निकालने जा रही है। इस यात्रा की शुरुआत उज्जैन जिले में पांच फरवरी से होगी जो 25 फरवरी तक चलेगी। इन यात्राओं के बहाने भाजपा की सरकार विधानसभा चुनाव से 10 महीने पहले ही जिले की हर गली, हर सड़क कवर करेगी। विकास यात्रा की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ अंकिता धाकरे को भी सौंपी गई है। यात्रा की खास बात यह रहेगी कि यात्रा की शुरुआत सूर्योदय से होगी और उसका समापन सूर्यास्त पर होगा।

Trending Videos


मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक सब होंगे शामिल
जानकारी के अनुसार, प्रदेश सरकार भले ही एक फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक प्रदेश में विकास यात्रा निकालने जा रही है। लेकिन उज्जैन में इस यात्रा की शुरुआत पांच फरवरी से 25 फरवरी 2023 तक होगी। उज्जैन में इस यात्रा को लेकर यह तैयारियां भी कर ली गई हैं। जैसे यात्रा प्रतिदिन कितने किलोमीटर, कितने गांव और कितने वार्ड तक पहुंचेगी? हर जिले में वार्ड और गांव स्तर तक लोकार्पण, शिलान्यास और शुभारंभों का कार्यक्रम कैसा रहेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विकास यात्रा में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद और विधायक भी शामिल होंगे। विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों की आम सभाओं का भी आयोजन कराया जाएगा। आमसभा के जरिए भाजपा के जनप्रतिनिधि सरकार की योजनाओं के बारे में आम लोगों को बताएंगे।

उज्जैन में की गई यात्रा की समीक्षा
सीईओ जिला पंचायत अंकिता धाकरे ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में आगामी पांच फरवरी से पूरे प्रदेश में शुरू होने वाली विकास यात्रा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा की। उसमें बताया गया कि आगामी पांच फरवरी से 25 फरवरी तक विकास यात्राओं का संचालन विधानसभा क्षेत्रवार तरीके से किया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक विकास यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा क्षेत्र के सभी ग्राम और शहरी वार्डों से होकर गुजरेगी।

यात्रा में यह रहेगा खास
विकास यात्रा में सबसे आगे विकास पताका ध्वज के रूप में रहेगी। विकास यात्रा का प्रमुख आकर्षण विकास रथ होगा। इस रथ के चारों ओर विधानसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े फ्लेक्स लगे होंगे। वहीं, विभिन्न विभागों के अंतर्गत आने वाली शासकीय योजनाओं के ग्राम/शहरी वार्ड के विभिन्न स्वीकृत/पूर्ण विकास कार्यों की जानकारी की सूची उपलब्ध कराई जाएगी। 

विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों के द्वारा उक्त कार्यों का शिलान्यास लोकार्पण किया जाएगा। विभिन्न विभागों के द्वारा उनके विभाग के अंतर्गत आने वाली शासकीय योजनाओं के पात्र हितग्राहियों, जिन्हें हाल ही में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के अंतर्गत लाभ प्राप्त हुआ है, उनकी सूची भी उपलब्ध करवाई जाएगी। विकास यात्रा के दौरान उन्हें हितलाभ वितरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed