{"_id":"6a3813ff80c20952e2057f77","slug":"shivraj-singh-chouhan-convoy-stopped-by-congress-workers-at-ichhawar-sehore-submitted-memorandum-over-local-is-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी के इछावर में सियासी ब्रेक: कांग्रेस ने रोकी गाड़ी, केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- मेरे लिए सब बराबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी के इछावर में सियासी ब्रेक: कांग्रेस ने रोकी गाड़ी, केंद्रीय मंत्री शिवराज बोले- मेरे लिए सब बराबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
Published by: सीहोर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार
सीहोर के इछावर में आयोजित जनकल्याण शिविर में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कड़ी चेतावनी दी। वहीं कांग्रेस नेताओं ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर उनका काफिला रोककर ज्ञापन सौंपा।
मंच से चेतावनी, सड़क पर राजनीति; इछावर में शिवराज और कांग्रेस आमने-सामने।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सीहोर के इछावर में रविवार को आयोजित जनकल्याण शिविर राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के तीन बड़े संदेशों का केंद्र बन गया। मंच से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिस सख्त अंदाज में अफसरों को चेतावनी दी है। शिवराज ने साफ शब्दों में कहा कि गरीबों के हक पर डाका डालने वालों और सरकार की मंशा पर पलीता लगाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी मौके को भुनाते हुए खाद संकट, कॉलेज में विज्ञान संकाय और अधूरे डिवाइडर जैसे मुद्दों पर मंत्री का काफिला रोककर ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस ने रोका काफिला, सौंपा ज्ञापन
कार्यक्रम के बीच राजनीतिक तापमान तब और बढ़ गया जब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बलवान पटेल और विदिशा लोकसभा प्रभारी ब्रिजेश पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने तहसील कार्यालय के सामने केंद्रीय मंत्री का काफिला रोक लिया। कांग्रेस नेताओं ने मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की कई गंभीर समस्याएं सामने रखीं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।
शिवराज बोले- नारेबाजी मत करो, सब बराबर हैं
नारेबाजी के बीच शिवराज सिंह चौहान ने शांत लेकिन सख्त अंदाज में कार्यकर्ताओं को टोका। उन्होंने कहा कि नारेबाजी मत कीजिए। मैं किसी से पक्षपात नहीं करता। मेरे लिए सभी बराबर हैं। शिवराज के इस बयान के बाद माहौल शांत हुआ और उन्होंने गाड़ी से उतरकर कांग्रेस नेताओं व स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन
खाद संकट पर कांग्रेस का हमला
कांग्रेस नेताओं ने सबसे बड़ा मुद्दा किसानों के सामने खड़े खाद संकट का उठाया। उन्होंने कहा कि किसान एक-एक बोरी खाद के लिए 10 से 12 दिन तक लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग में सर्वर डाउन होने की समस्या ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। कांग्रेस ने इसे सरकार की व्यवस्था पर बड़ा सवाल बताया। यह मुद्दा आने वाले दिनों में क्षेत्र की राजनीति का केंद्र बन सकता है।
कॉलेज में विज्ञान संकाय की मांग तेज
ज्ञापन के दौरान छात्र-छात्राओं ने भी अपनी मांग मजबूती से रखी। छात्रों ने कहा कि दशकों पुराने इछावर कॉलेज में आज तक विज्ञान संकाय शुरू नहीं हो पाया है। इस वजह से हर साल सैकड़ों विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता है। इससे आर्थिक बोझ बढ़ता है और कई छात्रों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। छात्रों ने जल्द विज्ञान संकाय शुरू करने की मांग रखी।
डिवाइडर मुद्दे पर भी घिरी व्यवस्था
स्थानीय नागरिकों ने नगर के बीच से गुजर रहे सीहोर-कोसमी स्टेट हाईवे पर अधूरे डिवाइडर का मुद्दा भी उठाया। लोगों ने बताया कि डिवाइडर निर्माण के लिए जगह छोड़ी गई थी, लेकिन वर्षों बाद भी वहां व्यवस्थित निर्माण नहीं हुआ। इससे यातायात व्यवस्था और शहर की सुंदरता दोनों प्रभावित हो रही हैं। लोगों ने डिवाइडर निर्माण और लाइटिंग व्यवस्था की मांग उठाई।
इछावर नगर के सब्जी बाजार स्थित आजाद चौक में रविवार को जनकल्याण शिविर आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे। शिविर में भारी जनसैलाब उमड़ा। अपने संबोधन के दौरान शिवराज सिंह चौहान बेहद आक्रामक नजर आए। उन्होंने सीधे तौर पर अधिकारियों को चेताते हुए कहा कि कुछ अफसरों को जनता के काम रोकने में ही मजा आता है। यह रवैया अब नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अफसर पॉजिटिव माइंडसेट के साथ काम करें। जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और किसी पात्र व्यक्ति को योजनाओं से वंचित न किया जाए। शिवराज का यह बयान प्रशासनिक अमले के लिए स्पष्ट संदेश माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- MP: गुना में 70 लाख का डोडाचूरा जब्त, राजस्थान से एमपी आ रही थी यह खेप; घेराबंदी में फंसा अंतरराज्यीय तस्कर
21 हजार आवास, गरीबों के लिए बड़ा ऐलान
वहीं, कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर शिवराज ने बड़ा ऐलान किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में लगभग 21 हजार लोगों का सर्वे पूरा हो चुका है और अब फिजिकल वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सत्यापन पूरा होते ही पात्र हितग्राहियों को पक्के मकान के लिए राशि स्वीकृत कर दी जाएगी। शिवराज ने दो टूक कहा कि किसी भी गरीब का हक नहीं मारा जाएगा। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम गलत तरीके से सूची से हटाया गया है, तो उसकी भी निष्पक्ष जांच होगी।
36 गांवों को मिली सड़क की सौगात
जनकल्याण शिविर में विकास कार्यों की रफ्तार को नई गति देने के लिए एक और बड़ी घोषणा हुई। इछावर क्षेत्र के 36 गांवों के लिए 36 नई सड़कों के स्वीकृति पत्र सौंपे गए। इन सड़कों के निर्माण से वर्षों से मुख्य मार्गों से कटे छोटे गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीण इलाकों में आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यह घोषणा ग्रामीण वोट बैंक के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।