{"_id":"67c9cdf4cbb3be590105bf63","slug":"bike-stolen-from-in-front-of-ambika-beej-bhandar-in-naigarhi-sidhi-news-c-1-1-noi1337-2699626-2025-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sidhi News: नईगढ़ी में अंबिका बीज भंडार के सामने से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhi News: नईगढ़ी में अंबिका बीज भंडार के सामने से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
Thu, 06 Mar 2025 10:18 PM IST
सीधी ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: सीधी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 10:18 PM IST
सार
सीधी जिले के नईगढ़ी में अंबिका बीज भंडार के सामने से बाइक चोरी हुई है। घटना की पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
बाइक चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊगंज जिले के नईगढ़ी कस्बे में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। यह वारदात बुधवार रात करीब नौ बजे की है। जो पास की दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने गुरुवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना गढ़ मार्ग पर स्थित अंबिका बीज भंडार के सामने हुई। दुकान के मालिक अंबिका प्रसाद कुशवाहा ने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी की थी। रात के समय दो अज्ञात बदमाश एक अन्य बाइक पर वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक बदमाश ने तेजी से कुशवाहा की बाइक का लॉक तोड़ा और कुछ ही पलों में बाइक लेकर फरार हो गया। दूसरा बदमाश अपनी बाइक स्टार्ट रखे हुए था, जिससे दोनों ने वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से भागने में कामयाबी पाई।
विज्ञापन
घटना के बाद जब अंबिका प्रसाद ने अपनी बाइक गायब देखी, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाशों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।प्रधान आरक्षक रामकुमार भास्कर ने बताया कि चोरी के इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। उन्होंने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें, ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।
