सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli News ›   An eighth standard student gave birth to a child in Singrauli, she was raped nine months ago

Singrauli News: नौ माह पहले आठवीं की छात्रा से हुआ दुष्कर्म, लोकलाज के डर से घटना छिपाई, अब होस्टल में बनी मां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 21 Mar 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नौ महीने पहले छात्रा दुष्कर्म का शिकार बनी थी, लोक लाज के डर से उसने वारदात सबसे छिपा ली। अब पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया तो सारा मामला खुल गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

An eighth standard student gave birth to a child in Singrauli, she was raped nine months ago
पुलिस नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले ऑटो चालक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विस्तार

सिंगरौली जिले में होस्टल में रह रही एक नाबालिग छात्रा ने शुक्रवार को बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल में बच्चे को जन्म देने वाली पीड़िता आठवीं क्लास की छात्रा है। बताया जाता है कि नौ महीने पहले दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता लोक-लज्जा के डर से अपने साथ हुए दुष्कर्म को सबसे छुपाकर रखा था। 
Trending Videos


बच्चे को जन्म देकर सुर्खियों में आई पीड़िता जिले के सरई थाना क्षेत्र गोड़बहरा गांव में स्थित गवर्मेंट स्कूल के होस्टल रह रही थी। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- डीईओ तथा थाना प्रभारी ने किया दुष्कर्म पीड़िता का नाम उजागर, हाईकोर्ट ने डीजीपी से मांगा जवाब

पेट दर्द की शिकायत के बाद नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया
रिपोर्ट के मुताबिक सरई थाना क्षेत्र के गोड़बहरा गांव के सरकारी छात्रावास में रह रही 8वीं क्लास की नाबालिग छात्रा की शुक्रवार को पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। होस्टल में रह रही नाबालिग छात्रा के बच्चे के जन्म की घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से कूदा इंजीनियरिंग छात्र, दोस्त का उधार नहीं चुका पाने की बेबसी में दी जान

ऑटो चालक ने किया था दुष्कर्म
बताया जाता है कि पीड़ित छात्रा के साथ 9 माह पहले दुष्कर्म हुआ था। ऑटो रिक्शा से घर जा रही पीड़िता को ऑटो चालक ने शिकार बनाया था। घटना के बाद पीड़िता लोक लज्जा की वजह से चुप्पी साध ली थी, लेकिन शुक्रवार दोपहर को जब छात्रा के पेट में दर्द शुरू हुआ तो डॉक्टरों को छात्रा के पेट में 9 महीने का गर्भ होने का पता चला।

डॉक्टरों ने जब परिजनों से पीड़िता के पति के बारे में पूछा, तब पीड़िता के नाबालिग और गैर शादीशुदा होने के बारे में पता चला। मामला संदिग्ध देख अस्पताल प्रबंधन ने सरई पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।

मामले पर सरई थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह भदोरिया ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन से सूचना मिलते ही अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है. थाना प्रभारी का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed