MP Board 10th Result: सिंगरौली के अवनीश 497 अंक लाकर प्रदेश में तीसरे स्थान पर, किसान परिवार में खुशी का माहौल
MP Board 10th Result 2026: सिंगरौली के नगवा निवासी अवनीश कुमार नाई ने 10वीं में 497 अंक लाकर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। किसान परिवार से आने वाले अवनीश की मेहनत ने उन्हें सफलता दिलाई और उनकी उपलब्धि क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा बनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगरौली जिले के ग्राम पंचायत करसुआ नगवा से एक प्रेरक सफलता सामने आई है, जहां साधारण परिवार के छात्र अवनीश कुमार नाई ने 10वीं की परीक्षा में 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने पूरे क्षेत्र में गर्व का माहौल बना दिया है।
साधारण परिवार से असाधारण प्रदर्शन
अवनीश कुमार नाई, पिता सच्चिदानंद नाई के पुत्र हैं, जो एक छोटे किसान परिवार से आते हैं। सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य से कभी समझौता नहीं किया और लगातार मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की।
पढ़ें- MPBSE: सिक्योरिटी गार्ड के बेटे ने किया कमाल, 10वीं में 497 अंक लाकर योगेंद्र ने MP में हासिल किया तीसरा स्थान
शिक्षा का सफर और मेहनत का परिणाम
अवनीश ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के विद्यालय में पूरी की, जिसके बाद उन्होंने सरस्वती शिशु मंदिर नंद विहार में प्रवेश लिया। यहां शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपने अनुशासन के बल पर उन्होंने पढ़ाई में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसका परिणाम 497 अंकों के रूप में सामने आया।
परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल
उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार का मान बढ़ा है, बल्कि पूरे गांव और सिंगरौली जिले का गौरव भी बढ़ा है। परिणाम घोषित होने के बाद से ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और हर वर्ग के लोग उनकी उपलब्धि की सराहना कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

कमेंट
कमेंट X