सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   bank of maharashtra robbery interstate gang jail raid bihar odisha network busted

Singrauli News: सिंगरौली बैंक डकैती का 'जेल कनेक्शन' एक्सपोज, बिहार-उड़ीसा तक छापेमारी में खुला बड़ा नेटवर्क

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: सिंगरौली ब्यूरो Updated Wed, 06 May 2026 02:08 PM IST
विज्ञापन
सार

बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बिहार के नालंदा से गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा हुआ। पुलिस ने उड़ीसा की कुचिंदा उप जेल और पटना के बेऊर जेल में दबिश देकर नकदी, मोबाइल और अहम दस्तावेज बरामद किए हैं।

bank of maharashtra robbery interstate gang jail raid bihar odisha network busted
जेल से चल रहा था डकैती गैंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई चर्चित डकैती के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जांच के दौरान पुलिस ने बिहार और उड़ीसा की जेलों में दबिश देकर नगदी, मोबाइल और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। इस कार्रवाई के बाद गिरोह के अंतरराज्यीय नेटवर्क की कई परतें खुलकर सामने आई हैं।


पुलिस के अनुसार, थाना हिलसा, जिला नालंदा (बिहार) से आरोपी चंदन उर्फ चईया यादव (21) और गुलशन (19) को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी डकैती की साजिश में शामिल थे और लूट के माल को ठिकाने लगाने में इनकी अहम भूमिका थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह में कई आरोपी शामिल

जांच में यह भी पता चला कि इस डकैती की योजना में मुख्य आरोपी फंटूस के साथ कमलेश, पंकज, राजेश और छोटू भी शामिल थे। सभी ने मिलकर बैंक डकैती की पूरी साजिश रची थी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 7 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया, जिसके बाद पूछताछ में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
विज्ञापन
Trending Videos


उड़ीसा जेल तक पहुंचा लूट का माल

पूछताछ के दौरान चंदन और गुलशन ने खुलासा किया कि गैंग के सरगना फंटूस ने उन्हें डेढ़ लाख रुपये नकद और अन्य सामान देकर उड़ीसा के संबलपुर जिले की उप जेल कुचिंदा भेजा था। वहां यह रकम और सामग्री पीयूष जायसवाल नामक व्यक्ति को सौंपी गई थी।
इस जानकारी के आधार पर सिंगरौली पुलिस टीम ने 5 मई की सुबह करीब 5 बजे डिप्टी कलेक्टर कुचिंदा और स्थानीय पुलिस के साथ उप जेल कुचिंदा में दबिश दी। यहां पीयूष जायसवाल के बिस्तर से 25,896 रुपये नकद बरामद किए गए। साथ ही बैरक नंबर 3 से एक छोटा मोबाइल फोन और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: अरेरा कॉलोनी में वृद्ध दंपति से डिजिटल अरेस्ट कर 37 लाख की ठगी; मुंबई पुलिस व CBI अधिकारी बनकर डराया

पटना के बेऊर जेल में भी कार्रवाई

इसी क्रम में पुलिस टीम ने बिहार के बेऊर जेल, पटना में भी दबिश दी। यहां इस मामले में बंद गैंग लीडर सुबोध से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्य मिले हैं। इन साक्ष्यों के आधार पर पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि यह डकैती एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ी हुई है, जिसकी जड़ें कई राज्यों तक फैली हुई हैं। मामले की जांच लगातार जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि संगठित अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed