{"_id":"6985b17084d45e90000452da","slug":"coal-laden-trailer-crushed-couple-riding-bike-in-singrauli-killing-them-on-spot-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli: कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli: कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: सिंगरौली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 02:47 PM IST
विज्ञापन
सार
Singrauli: सिगरौली जिले के बड़ोखर गांव में गुरुवार शाम कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक सवार पति-पत्नी बलिराम और सुनीता साकेत को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन और ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे पर चक्काजाम किया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
विस्तार
सिगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ोखर गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बड़ोखर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुई, जब तेज रफ्तार कोयला लदे ट्रेलर ने बाइक को कुचल दिया।
Trending Videos
होने वाली थी बेटे की शादी
मृतकों की पहचान बलिराम साकेत और उनकी पत्नी सुनीता साकेत के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दंपती शाम करीब 5 बजे कसर की ओर से अपने घर बड़ोखर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि उनके बेटे की शादी होने वाली थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था, लेकिन यह हादसा सब कुछ बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम
घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और मुआवजे व कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण सड़क पर लंबी वाहनों की कतारें लग गईं।
ये भी पढ़ें: मजदूरों को छोड़कर लौट रहे चालक की हार्ट अटैक से मौत, गाड़ी खेत में पलटी
पुलिस बल मौके पर पहुंचा
सूचना मिलते ही बरगवां थाना निरीक्षक मोहम्मद समीर, मोरवा निरीक्षक कपूर त्रिपाठी और गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रुद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश दी और जाम खोलने का प्रयास किया। पुलिस ने ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

कमेंट
कमेंट X