MP News: सिंगरौली में महसूस हुए भूकंप के झटके, 3.1 तीव्रता दर्ज, दस किलोमीटर गहराई पर था केंद्र
राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर गहराई पर था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंगरौली जिले के आसपास शनिवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र बताया गया। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर कंपन महसूस किया गया।
राष्ट्रीय भूकंपीय केंद्र (NCS) के अनुसार शनिवार दोपहर सिंगरौली जिले में भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर था। तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.1 मापी गई।
जानकारी के मुताबिक झटका दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर महसूस किया गया। भारतीय मौसम विभाग भोपाल कार्यालय के मौसम विज्ञानी वी.एस. यादव ने बताया कि भूकंप का केंद्र सिंगरौली क्षेत्र में दर्ज हुआ है। हालांकि झटके से किसी तरह की क्षति या जनहानि की सूचना अब तक नहीं मिली है। जैसे ही लोगों झटके महसूस किए हड़कंप की स्थिति बन गई। लोग सर्तकता बरते हुए घरों बाहर आ गए। झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
