{"_id":"67168882cb08a3359608cf85","slug":"shringi-muni-tapobhoomi-singrauli-was-once-again-shamed-five-year-old-innocent-was-raped-after-entering-house-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Crime News: फिर शर्मसार हुई श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली, घर में घुसकर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime News: फिर शर्मसार हुई श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली, घर में घुसकर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म
Mon, 21 Oct 2024 10:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 21 Oct 2024 10:29 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पांच साल की मासूम बच्ची से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीरमध्यप्रदेश प्रदेश में नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ताजा मामला विन्ध क्षेत्र की ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली जिले को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला जिले के नवानगर थाने क्षेत्र से सामने आया है. जहाँ 5 साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ घर मे घुसकर दुष्कर्म किया गया है. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया जब मासूम घर मे अकेली थी, उसके माता पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे, उसी दौरान मौका देखकर आरोपी मासूम को बहला फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, बच्ची जब रोने बिलखने लगी, तो आरोपी वहाँ से फरार हो गया, बच्ची की रोती बिलखती आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए, और उसके माता पिता को घटना के बारे में जानकारी दी, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुँचे और बच्ची को ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, फिलहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में जिले की पुलिस कप्तान निवेदिता गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी बंगाल का रहने वाला है, आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है, घटना आज सुबह की है जब 5 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, उसके माता पिता मजदूरी करने गए थे, उसकी दौरान आरोपी आया और बहला फुसलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है.
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में नाबालिगों और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामला विन्ध क्षेत्र की ऋषि श्रृंगी मुनि की तपोभूमि सिंगरौली जिले को शर्मसार करने वाला ऐसा ही एक मामला नवानगर थाने क्षेत्र से सामने आया है। जहां पांच साल की नाबालिग बच्ची के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था।
विज्ञापन
बता दें कि आरोपी ने वारदात को अंजाम उस वक्त दिया, जब मासूम घर में अकेली थी। उसके माता- पिता मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। उसी दौरान मौका देखकर आरोपी मासूम को बहला- फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची जब रोने बिलखने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गया। बच्ची की रोती बिलखती आवाज सुनकर पास पड़ोस के लोग आ गए और उसके माता-पिता को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंचे और बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
मामले में जिले की पुलिस कप्तान निवेदिता गुप्ता ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बंगाल का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना सोमवार सुबह की है। जब पांच साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उसके माता-पिता मजदूरी करने गए थे। उसी दौरान आरोपी आया और बहला-फुसलाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
