सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli News ›   Singrauli CBI arrests its own DSP Rs 3.85 crore recovered in raid NCL officer also arrested

Singrauli: CBI ने अपने ही DSP को किया गिरफ्तार, छापे में मिले 3.85 करोड़ रुपये, NCL अधिकारी भी गिरफ्त में

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 19 Aug 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों पर सीबीआई ने शिकंजा कस दिया है। दो दिन चली छापेमार कार्रवाई के बाद सीबीआई ने खुलासा किया है कि 3.85 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।

Singrauli CBI arrests its own DSP Rs 3.85 crore recovered in raid NCL officer also arrested
CBI ने डीएसपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सिंगरौली में नॉर्दन कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के अधिकारियों को गिरफ्तार कर करीब चार करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। एनसीएल के प्रबंधक (सचिवालय) और सीएमडी के निजी सचिव सूबेदार ओझा को गिरफ्तार किया है। साथ ही 17 अगस्त को की गई तलाशी में 3.85 करोड़ रुपए बरामद किए हैं। यह राशि कथित तौर पर एनसीएल, सिंगरौली में उनके संचालन के लिए कई ठेकेदारों और अधिकारियों से उनके पक्ष में एकत्र की गई थी।

Trending Videos


सीबीआई ने सिंगरौली स्थित मेसर्स संगम इंजीनियरिंग के बिचौलिये और मालिक रविशंकर सिंह को भी गिरफ्तार किया है। वह कथित तौर पर विभिन्न ठेकेदारों/व्यापारियों और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के कई अधिकारियों के बीच मध्यस्थ के रूप में काम कर रहा था। एनसीएल के इन अधिकारियों को रिश्वत पहुंचाने और उन्हें सुविधा प्रदान कर रहा था। रविशंकर सिंह के सहयोगी दिवेश सिंह को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। जबलपुर में पदस्थ सीबीआई के डीएसपी जॉय जोसेफ दामले को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि अपने पक्ष में रिपोर्ट हासिल करने के लिए जेजे दामले को दिवेश सिंह ने पांच लाख रुपये की रिश्वत दी थी। रविशंकर सिंह और उनके सहयोगी एनसीएल के अधिकारियों और जेजे दामले के बीच दिवेश सिंह बिचौलिया का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई का कहना है कि 16 अगस्त को रविशंकर सिंह के निर्देश पर रवि सिंह के कर्मचारी अजय वर्मा ने लेफ्टिनेंट कर्नल बसंत कुमार सिंह से पांच लाख रुपये की रिश्वत ली थी। रिश्वत की रकम कथित तौर पर सूबेदार ओझा ने भेजी थी। 17 अगस्त को रविशंकर सिंह ने दिवेश सिंह को यह रकम सीबीआई के डीएसपी जेजे दामले तक पहुंचाने को कहा था। सीबीआई ने इस मामले में सिंगरौली, जबलपुर और नोएडा में कई स्थानों पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, डिजिटल डिवाइस और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

इन लोगों को गिरफ्तार किया गया
1. रविशंकर सिंह, मेसर्स संगम इंजीनियरिंग, सिंगरौली (मप्र) के निदेशक 
2. लेफ्टिनेंट कर्नल बसंत कुमार सिंह (सेवानिवृत्त), प्रबंधक (प्रशासन), एनसीएल, सिंगरौली
3. सुबेदार ओझा, प्रबंधक (सचिवालय), एनसीएल, सिंगरौली 
4. दिवेश सिंह, निजी व्यक्ति (रविशंकर सिंह के सहयोगी)
5. जॉय जोसेफ दामले, डीएसपी, सीबीआई, एसीबी, जबलपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed