सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli News ›   Singrauli Crime: Police solved the mystery of Singrauli murder, six arrested

सिंगरौली हत्याकांड: तीन को गोली मारी और चौथे का घोंट दिया गला, पुलिस ने 6 को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 Jan 2025 06:45 PM IST
विज्ञापन
सार

DIG साकेत पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा रावत ने जोगेंदर महतो और सुरेश प्रजापति से जमीन विवाद के चलते यह हत्याएं कीं। तीन लोगों को गोली मारकर और एक को गला घोंटकर हत्या की गई।

Singrauli Crime: Police solved the mystery of Singrauli murder, six arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिंगरौली सेप्टिक टैंक हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में चार लोगों की हत्या में शामिल 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंगरौली पुलिस के अनुसार तीन युवकों की हत्या गोली मारकर की गई। वहीं, एक युवक की हत्या गला घोंटकर की गई। DIG साकेत पाण्डेय ने प्रेस कांफ्रेंस कर वारदात की जानकारी दी। मामले में 24 घंटे के भीतर सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। DIG ने बताया कि आरोपी बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश भागने के फिराक में आरोपी थे।

Trending Videos


बता दें कि एक दिन पहले सेप्टिक टैंक में चार शव मिले थे। डीआईजी साकेत पांडे ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा रावत है। उसका जोगेंदर महतो और सुरेश प्रजापति से घर बनाने और सरकारी जमीन पर कब्जा करने को लेकर विवाद चल रहा था। राजा रावत ने दो लोगों को गोली मारी। आरोपी रोहित साकेत ने एक व्यक्ति की गोली मारी है। बाकी चार लोगों ने जोगिंदर महतो का गला दबाया है। इसके बाद सभी शवों को सेप्टिक टैंक में डाल दिया। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, चार कारतूस और देसी पिस्टल की खाली मैगजीन बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये आरोपी हुए गिरफ्तार
राजा रावत (25) पिता अमर रावत निवासी नेहरू गेट के पास, जयंत बुद्ध सेन साकेत (20) पिता रामदेव साकेत निवासी सिगाही गौरवी चौकी इलाका, हरिश्चंद्र साकेत (21) पिता रामधनी साकेत निवासी बढ़ती थाना बरगवां, रोहित साकेत (21) पिता राम विचारे साकेत निवासी नेहरू गेट जयंत, नीरज साकेत (19) पिता महेंद्र साकेत उम्र 19 वर्ष निवासी जयंत, अन्य 17 साल का आरोपी है।

सेप्टिक टैंक से मिले थे चार शव 
दरअसल चार जनवरी को बरगवां थाना इलाके के बड़ोखर गांव में एक मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक से चार लोगों के शव मिले थे। इनकी पहचान सुरेश प्रजापति (39), करण साहू (31), राकेश सिंह (29) और जोगेंदर महतो (37) के रूप में हुई है। चारों ही जयंत इलाके के रहने वाले थे। चारों आपस में दोस्त थे और न्यू इयर की पार्टी मनाने सुरेश के मकान पर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed