{"_id":"68721f2f9160c7247e0c9453","slug":"singrauli-news-buffalo-climbed-on-the-roof-of-the-house-rescued-with-a-crane-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Singrauli News: मकान की छत पर चढ़ी भैंस, घंटों प्रयास के बाद भी उतार नहीं पाए ग्रामीण, फिर मंगाई गई क्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Singrauli News: मकान की छत पर चढ़ी भैंस, घंटों प्रयास के बाद भी उतार नहीं पाए ग्रामीण, फिर मंगाई गई क्रेन
Sat, 12 Jul 2025 02:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 12 Jul 2025 02:09 PM IST
सार
छत में चढ़ी भैंस को ग्रामीण घंटों की मशक्कत के बाद भी नीचे नहीं उतार पाए। बाद में क्रेन मशीन की मदद से उसे सुरक्षित उतारा गया।
विज्ञापन
छत पर चढ़ी भैंस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमपी के सिंगरौली जिले एक भैंस को न जाने क्या सूझा और वो 12 फिट ऊंची घर की छत पर चढ़ गई। लोगों ने जब ये नजारा देखा तो हैरान रह गए। भैंस की ये हरकत देख हंसते नजर आए। साथ ही ये चिंता सताने लगी कि अब इसको उतारा कैसे जाए। फिर घंटों की मेहनत और क्रेन मशीन की सहायता से भैंस को निचे उतारा गया, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोगों की हंसी छूट जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भोपाल में बनेगा 40 करोड़ का एक्वा पार्क, डिजिटल एक्वेरियम, वाटर टनल, 3डी इंटरेक्टिव जोन बनेंगे
विज्ञापन
दरअसल मामला सिंगरौली जिले के दादर ग्राम का है। सुबह तेज बारिश हो रही थी। इस दौरान जहां भैंस रहती है वहां पानी और कीचड़ जमा होने लगा। वहां मौजूद भैंस की रस्सी खुल हुई थी। यही वजह रही कि भैंस वहां से हटकर इधर-उधर हो गई। बारिश और कीचड़ से बचने के लिए भैंस दादर गांव निवासी राम सूरत यादव के घर की सीढ़ियों के पास जा पहुंची। कुछ समझ नहीं आया तो सीढ़ी चढ़कर सीधे मकान के छत पर पहुंच गई। फिर क्या था भैंस के इस कारनामे को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने घंटे तक प्रयास किया और जब भैंस नहीं उतरी तब क्रेन मशीन की सहायता से कुछ घंटे बाद भैंस को नीचे उतार लिया गया।
विज्ञापन
