सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Singrauli News ›   Singrauli: Spa manager murdered over money dispute, accused hit him with an iron rod on his head.

Singrauli: जिस्मफरोशी में पैसों के विवाद में स्पा के मैनेजर की हत्या, आरोपी ने सिर पर मारी लोहे की रॉड

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 03:57 PM IST
विज्ञापन
सार

सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौजी में  अंजली सुधांशु थाई स्पा में मंगलवार-बुधवार रात करीब 2:30 बजे जिस्मफरोशी के मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर स्पा सेन्टर के मैनेजर सिकंदर और आरोप शिवम मिश्रा में विवाद शुरू हुआ। इसमें सिकंदर की हत्या कर दी गई। 

Singrauli: Spa manager murdered over money dispute, accused hit him with an iron rod on his head.
सिंगरौली में हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिंगरौली में एक खौफनाक वारदात ने हर किसी को दहला कर रख दिया है। ये घटना 9 अक्टूबर  2024 रात के करीब 2:30 बजे सिंगरौली जिले के बिलौजी में स्थित अंजली सुधांशु थाई स्पा में हई। जिस्मफरोशी व पैसों के लेन-देन को लेकर स्पा सेन्टर के दो कर्मचारियों में विवाद शुरू हो जाता है, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ जाता है कि एक कर्मचारी दूसरे कर्मचारी की लोहे के औजार से उसके सर पर प्रहार कर देता है, जिससे उसकी मौत हो जाती है, मौत के बाद स्पा सेन्टर में काम करने वाली युवतियां सहित अन्य कर्मचारी मौके से फरार हो जाते हैं।
Trending Videos


जानकारी के मुताबिक सिंगरौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के बिलौजी में  अंजली सुधांशु थाई स्पा में मंगलवार-बुधवार रात करीब 2:30 बजे जिस्मफरोशी के मामले में पैसे के लेनदेन को लेकर स्पा सेन्टर के मैनेजर सिकंदर और आरोप शिवम मिश्रा में विवाद शुरू हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि शिवम ने गुस्से में आकर लोहे के औजार से स्पा सेन्टर के मैनेजर सिंकंदर पर प्रहार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्पा सेन्टर में काम करने वाली युवतियां सहित आरोपी शिवम मिश्रा मौके से फरार हो गए हैं। वहीं अब इस पूरे मामले में पुलिस जांच करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पा सेंटर की आड़ में हो रहा था जिस्मफरोशी
ठीक एक साल पहले यानी 13 मई 2023 को इसी स्पा सेन्टर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने रेड किया तो असम, कोलकत्ता, नागालैंड और अन्य राज्यों से देह व्यापार के लिए लाई गई कई युवतियों व स्पा सेन्टर के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन उसके बावजूद भी लगातार स्पा सेन्टर में देह व्यापार का कारोबार बंद नहीं हुआ बल्कि इस कारोबार में चार चांद लग गए। यही वजह है इसमें हो रहे देह व्यापार व पैसे के लेनदेन को लेकर स्पा सेन्टर के मैनेजर की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

इस पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पैसों को लेकर दो कर्मचारियों में विवाद हुआ और इसके बाद हत्या की गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed