{"_id":"67af8fe6378d305fe30f0b54","slug":"uproar-after-the-death-of-two-people-in-a-road-accident-in-singrauli-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: सिंगरौली में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने कई बसों में लगाई आग; मौके पर तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: सिंगरौली में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत के बाद बवाल, गुस्साई भीड़ ने कई बसों में लगाई आग; मौके पर तनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगरौली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
सार
सिंगरौली जिले में शुक्रवार को एक ट्रक से टक्कर लगने पर दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से गुस्साए ग्रामीणों ने बड़ा कदम उठाते हुए कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। हालात को ध्यान में रखते हुए पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
बसों में आग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक ट्रक से टकराने के बाद दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों की भीड़ ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसमें 6 ट्रक और 3 बसें शामिल है। जिस हाइवा ने बाइक को टक्कर मारी वह कोयला लेकर जा रहा था। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
Trending Videos
घटना सिंगरौली जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बधौरा चौकी के अमिलिया घाटी के पास हुआ। यहां कोयले से लोड एक हाईवे वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार 20 फीट गहरी खाई में गिर गए। खाई में गिरने के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक भी पलट गया था। वहीं, स्थानीय लोगों के मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बवाल मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुस्साए ग्रामीणों ने स्टाफ बस सहित कई वाहनों में आग के हवाले कर दिया। गनीमत रही की स्टाफ बस में सवार लोग समय रहते उतर गए नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, बवाल और आगजनी की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस पहुंची। किसी तरह से हालात पर काबू पाया गया।

कमेंट
कमेंट X