सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   CM’s Big Push in Mahidpur: ₹188 Cr Samakota Barrage Inaugurated, 11,000 Farmers to Get Irrigation

Ujjain: सीएम मोहन यादव ने किया सामाकोटा बैराज का लोकार्पण, 7,236 हेक्टेयर भूमि होगी सिंचित

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 17 Jun 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
सार

उज्जैन के महिदपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 188.42 करोड़ रुपये के सामाकोटा बैराज का लोकार्पण किया। इससे 18 गांवों के 11,093 किसान परिवारों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। साथ ही फोरलेन, डेम और नई ट्रेन समेत कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई।

CM’s Big Push in Mahidpur: ₹188 Cr Samakota Barrage Inaugurated, 11,000 Farmers to Get Irrigation
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बुधवार को महिदपुर में विकास कार्यों की सौगातों की झड़ी लग गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 188.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सामाकोटा बैराज का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिदपुर से उनका पुराना जुड़ाव है और क्षेत्र के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

सामाकोटा बैराज के शुरू होने से झारड़ा क्षेत्र के 18 गांवों के 11,093 किसान परिवारों को लाभ मिलेगा। अब छोटी कालीसिंध नदी का पानी पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाएगा। परियोजना के तहत 7,236 हेक्टेयर क्षेत्र में सूक्ष्म दाब सिंचाई व्यवस्था विकसित की गई है, जिससे किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याएं दूर होंगी और कृषि उत्पादन बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  29 IAS अधिकारियों के तबादले, कर्मवीर शर्मा बने भोपाल के नए आयुक्त

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसान हितैषी नीतियों पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार ने गेहूं 2,625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा और सोयाबीन उत्पादकों को भावांतर योजना का लाभ दिया। साथ ही अगले पांच वर्षों में प्रदेश में सिंचाई का रकबा 100 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से बने महाविद्यालय भवन, स्कूल भवन, उप स्वास्थ्य केंद्र और बिजली उपकेंद्र सहित अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।



महिदपुर को मिलीं तीन बड़ी सौगातें

  • डोंगला मार्ग से नया फोरलेन सड़क मार्ग बनाया जाएगा।
  • चितावद क्षेत्र में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की लागत से रुदाहेड़ा डेम का निर्माण किया जाएगा।
  • कोटा-आलोट-महिदपुर-नागदा रेल मार्ग पर नई ट्रेन चलाने की घोषणा की गई।

    सिंहस्थ-2028 की तैयारियां

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने कहा कि कान्ह डायवर्सन और सेवरखेड़ी परियोजनाओं के माध्यम से शिप्रा नदी को स्वच्छ और अविरल बनाने का कार्य किया जा रहा है, जिससे सिंहस्थ-2028 के आयोजन को बेहतर बनाया जा सके।

सामाकोटा बैराज की प्रमुख विशेषताएं

  • लागत: 188.42 करोड़ रुपये
  • ऊंचाई: 13 मीटर
  • लंबाई: 1,010 मीटर
  • गेट: 11
  • जल भंडारण क्षमता: 17.57 मिलियन घन मीटर
  • लाभान्वित गांव: 18
  • सिंचाई क्षेत्र: 7,236 हेक्टेयर
  • दो पंप हाउस के माध्यम से पाइपलाइन से सिंचाई व्यवस्था

    अन्य लोकार्पित परियोजनाएं
  • महाविद्यालय भवन : 4.35 करोड़ रुपये
  • तीन स्कूल भवन : 1.48 करोड़ रुपये प्रति भवन
  • 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र (मोचीखेड़ा) : 1.91 करोड़ रुपये
  • 13 उप स्वास्थ्य केंद्र : 0.65 करोड़ रुपये प्रति केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed