फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Global Healing Day Message of Universal Prayer to Reach 27 Countries Live Mahakal Darshan Featured

27 देशों तक पहुंचेगा सर्वधर्म प्रार्थना का संदेश: ऑनलाइन होगा ग्लोबल हीलिंग डे; महाकाल के दर्शन भी होंगे लाइव

Tue, 11 Aug 2026 09:52 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Tue, 11 Aug 2026 09:52 AM IST
सार

11वां ग्लोबल हीलिंग डे मंगलवार रात 8:30 बजे ऑनलाइन आयोजित होगा। 27 देशों के धर्मगुरु और प्रतिनिधि सर्वधर्म प्रार्थना के जरिए विश्व शांति की कामना करेंगे। उज्जैन से भी लोग जुड़ेंगे। महाकाल के लाइव दर्शन के बाद पूजा, प्रार्थना, दुआ और अरदास होगी।

विज्ञापन
Global Healing Day Message of Universal Prayer to Reach 27 Countries Live Mahakal Darshan Featured
आध्यात्मिक गुरु कृष्णा गुरुजी मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में मानवता, सर्वधर्म सद्भाव और विश्व शांति के संदेश को लेकर 11वां ग्लोबल हीलिंग डे 11 अगस्त को ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। 'एक मानवता, एक प्रार्थना-वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना के साथ होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में 27 देशों और विभिन्न क्षेत्रों के धर्मगुरु, आध्यात्मिक प्रतिनिधि और आम लोग ऑनलाइन जुड़ेंगे। भारत में इंदौर के साथ उज्जैन सहित कई शहरों से भी लोग इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे। कार्यक्रम रात 8:30 बजे जूम प्लेटफॉर्म पर शुरू होगा। आयोजन की शुरुआत महाकाल के लाइव दर्शन से होगी। इसके बाद अलग-अलग धर्मों के प्रतिनिधि अपनी-अपनी परंपराओं के अनुसार पूजा, प्रार्थना, दुआ और अरदास करेंगे। इस दौरान विश्व शांति और मानव कल्याण की सामूहिक कामना की जाएगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अपील के बाद बैंकॉक का कार्यक्रम ऑनलाइन

11वें ग्लोबल हीलिंग डे का प्रत्यक्ष अंतरराष्ट्रीय आयोजन इस बार बैंकॉक स्थित इंडो-थाई चैंबर में प्रस्तावित था। इसके लिए तैयारियां भी पूरी कर ली गई थीं। हालांकि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नागरिकों से गैर-जरूरी विदेश यात्राएं टालने की अपील के बाद कृष्णा गुरुजी और आयोजन से जुड़े सदस्यों ने बैंकॉक की यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया। इसके बाद कार्यक्रम को पूरी तरह ऑनलाइन करने का फैसला लिया गया। आयोजकों के अनुसार, बैंकॉक में प्रत्यक्ष आयोजन अब अगले वर्ष यानी 2027 में किए जाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


27 देशों के प्रतिनिधियों के जुड़ने की संभावना
आयोजकों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, भूटान, बुल्गारिया, कनाडा, चिली, डेनमार्क, फिनलैंड, जर्मनी, हांगकांग, भारत, ईरान, केन्या, मलेशिया, मॉरीशस, नेपाल, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, रोमानिया, रवांडा, सिंगापुर, श्रीलंका, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है। आयोजन का अंतरराष्ट्रीय संदेश 'Let's Pray Together for Humanity and World Peace' रखा गया है। इसका उद्देश्य किसी एक धर्म या पंथ को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि विभिन्न धर्मों के बीच सद्भाव, करुणा, सेवा और मानवता की भावना को मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 साल से जारी है सर्वधर्म प्रार्थना की पहल
ग्लोबल हीलिंग डे की शुरुआत वर्ष 2016 में ऑनलाइन सर्वधर्म प्रार्थना के रूप में हुई थी। इसके बाद मलेशिया, उज्जैन, दुबई, सिएटल, न्यूयॉर्क और ऋषिकेश समेत कई स्थानों पर इसका आयोजन किया गया। कोविड काल के दौरान भी यह पहल ऑनलाइन जारी रही। वर्ष 2022 में सिएटल, 2023 में न्यूयॉर्क, 2024 में ऋषिकेश और 2025 में 10वां ग्लोबल हीलिंग डे ऑनलाइन आयोजित हुआ था। इस पहल से जुड़े कृष्ण कांत मिश्रा को देश-विदेश में कृष्णा गुरुजी के नाम से जाना जाता है। वे आध्यात्मिक चिंतक, मानवसेवी और योग मेंटर के रूप में काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि पूजा, प्रार्थना, दुआ और अरदास की विधियां भले अलग हों, लेकिन इनका उद्देश्य मानवता और शांति की भावना को मजबूत करना होना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  MP News: शादी का वादा, दुष्कर्म और फिर हनीट्रैप की धमकी; हाईकोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

प्रार्थना के बाद व्यक्तिगत आध्यात्मिक हीलिंग
सर्वधर्म प्रार्थना के बाद कृष्णा गुरुजी की ओर से व्यक्तिगत आध्यात्मिक हीलिंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, इसका उद्देश्य कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे लोगों को सकारात्मकता, आत्मबल और मानसिक संबल प्रदान करना है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि आध्यात्मिक हीलिंग किसी भी चिकित्सकीय जांच या उपचार का विकल्प नहीं है। इसे चिकित्सा के साथ आशा, सकारात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने की एक मानवीय पहल के रूप में देखा जाना चाहिए।


आयोजन पूरी तरह निशुल्क
ग्लोबल हीलिंग डे का कार्यक्रम और व्यक्तिगत आध्यात्मिक हीलिंग सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए निशुल्क रहेगा। आयोजकों के अनुसार, इसके लिए किसी तरह का शुल्क या अनिवार्य दान नहीं लिया जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी
दिनांक: मंगलवार, 11 अगस्त 2026
समय: रात 8:30 बजे
माध्यम: जूम प्लेटफॉर्म
जूम मीटिंग आईडी: 9826070286
विषय: One Humanity, One Prayer – Vasudhaiva Kutumbakam

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम से जुड़ी अन्य जानकारी कृष्णा गुरुजी की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। व्यक्तिगत आध्यात्मिक हीलिंग सहित पूरी पहल को निशुल्क रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed