सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The sacrifice of mothers and sisters binds our country in the thread of integrity and unity in diversity

Ujjain News: सीएम बोले- माता-बहनों का त्याग ही हमारे देश को अखंडता और अनेकता को एकता के सूत्र में पिरोता है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Tue, 28 Oct 2025 09:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के विक्रम सरोवर पर छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और मिथिला घाट निर्माण की घोषणा की। उन्होंने बिहार-मध्यप्रदेश के सांस्कृतिक संबंधों, मातृशक्ति की भूमिका और एकता के महत्व पर बल दिया। साथ ही सिंहस्थ 2028 की तैयारियों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
The sacrifice of mothers and sisters binds our country in the thread of integrity and unity in diversity
कार्यक्रम को संबोधित करते सीएम मोहन यादव
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पूर्वांचल और पूर्वोत्तर के अद्भुत छठ महापर्व की सभी देश- प्रदेशवासियों को मंगलकामनाएं और बधाइयां। छठ मैया का महापर्व वैज्ञानिक पद्धति आधारित होकर सूर्य और जल की उपासना का पर्व है। भगवान सूर्यनारायरण सम्पूर्ण सृष्टि को ऊर्जा देकर सृष्टि का संचालन करते हैं, वहीं जल से ही जीवन की उत्पत्ति हुई है। यह व्रत हमें आत्म नियंत्रण, संयम और आत्मबल प्रदान करता है। अस्त और उदय होते हुए सूर्य का पूजन करने वाले इस पर्व की बात ही निराली है। यह उद्बोधन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय स्थित विक्रम सरोवर पर आयोजित छठ पूजन के कार्यक्रम में दिया।



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बिहार भारत की दिशा तय करता है। बिहार पर परमात्मा का विशेष आशीर्वाद है। बिहार बुद्ध और महावीर की भूमि भी है जिन्होंने अपने ज्ञान से देश ही नहीं संपूर्ण दुनिया को दिशा प्रदान की है। सबसे ज्यादा आईएस,आईपीएस किसी राज्य से निकलते हैं तो वह बिहार है। सरलता, निश्चलता, क्षमता और योग्यता के बल पर संपूर्ण भारत में बिहार वासी अपनी पहचान बनाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की मध्य प्रदेश से बिहार का संबंध तो आदिकाल से है। मध्य प्रदेश को नदियों का मायका कहा गया है। शिप्रा मैया का जल बिहार तक चंबल मैया, यमुना मैया और गंगा मैया के माध्यम से पहुंचता है। अमरकंटक से निकली सोन नदी गंगा मैया के माध्यम से बिहार पहुंचकर वहां समृद्धि फैलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मामूली विवाद इतना बढ़ा कि बेटे ने मां की गर्दन पर दे मारी कुल्हाड़ी, पड़ोसियों ने पहुंचाया अस्पताल

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि माताओं और बहनों द्वारा देश, प्रदेश और परिवार की समृद्धि के लिए छठी मैया का व्रत रखा जाता है।माताओं और बहनों का त्याग कुटुंब और परिवार की एकता को कायम रखता है। हमारी संस्कृति मातृ शक्ति आधारित संस्कृति है, हमारे देश को भी माता भारत माता माना गया है। माताएं और बहनें अपने परिवार में सभी कष्ट सहकर भी पूरे परिवार की सेवा कर मंगल की कामना करती है। माताएं और बहनें सबसे बड़ी योद्धा होती है। भारत की एकता में यह सभी पर्व और त्यौहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। माता और बहनों का त्याग ही हमारे देश को अखंडता और अनेकता में एकता के सूत्र में पिरोता है। कुटुंब परंपरा का यह पर्व लाखों साल से चलता आया है। छठ मैया का यह पर्व माता सीता से भी जुड़ता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। वहीं सीतामढ़ी में भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 800 करोड़ की लागत से भव्य मंदिर बनाया जा रहा है। माता सीता का जीवन संपूर्ण भारत के लिए प्रेरणास्रोत है वो राजकुमारी होकर भी वन में गई। रामराज्य की अवधारणा भी माता सीता के संकल्प से पूर्ण हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन स्थित विक्रम सरोवर पर मिथिला घाट के निर्माण की सौगात दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि विक्रम सरोवर सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य का प्रतीक है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में विक्रम सरोवर पर मिथिला घाट के निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विक्रम सरोवर पर छठ पूजन में सम्मिलित होकर पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने श्रद्धालुओं से चर्चा कर छठ महापर्व की मंगलकामनाएं दी और प्रसाद ग्रहण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन पुलिस लाइन में नवनिर्मित उज्जैन पुलिस वेलफेयर सोसाइटी के पेट्रोल पंप का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा पेट्रोल पंप का शुभारंभ करते हुए सांकेतिक रूप से कुछ गाड़ियों में पेट्रोल भी भरा गया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 दृष्टिगत प्रगतिरत केडी गेट से निकास चौराहा मार्ग चौड़ीकरण कार्य का खजूरवाली मस्जिद के समीप निरीक्षण किया। यहां स्वप्रेरणा से विकास के लिए नागरिकों द्वारा मार्ग चौड़ीकरण के लिए अपने घरों के कुछ हिस्से को हटाया जा रहा है। नागरिकों द्वारा प्रस्तुत अनुपम उदाहरण पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रसन्नता व्यक्त कर नागरिकों का अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मार्ग चौड़ीकरण से शहर के इस पुराने बाजार को पुनः नई दिशा मिलेगी और व्यापार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने यहां नागरिकों से चर्चा कर उनकी कुशलक्षेम जानी। नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से सिंहस्थ कार्यों संबंधित चर्चा कर अपनी मन की बात कही। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को निर्देश दिए कि शहर के विकास के लिए स्वप्रेरणा से मार्ग चौड़ीकरण के लिए मकान तोड़ने का कार्य करने वाले पात्र नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत लाभ प्रदान किया जाए। कार्य तीव्र गति से हो और नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएं।

मुख्यमंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल

छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम यादव

 

मुख्यमंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल

उज्जैन पहुंचे सीएम यादव ने पर्व में शामिल लोगों से चर्चा की। 

 

मुख्यमंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल

मुख्यमंत्री हुए कार्यक्रम में शामिल

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed