फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Baba Mahakal’s 5th Procession Tomorrow with 84 Mahadev Tableau Theme

महाकाल की सवारी: भादौ की पहली सवारी में 84 महादेव की अनोखी झांकी, कल भव्य रूप में नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा

Sun, 30 Aug 2026 07:30 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2026 07:30 PM IST
सार

उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की भादौ माह की पहली और वर्ष की पांचवीं सवारी सोमवार को निकलेगी। बाबा महाकाल पांच स्वरूपों में दर्शन देंगे, जबकि 84 महादेव की झांकियां आकर्षण रहेंगी। शाम 4 बजे सवारी शुरू होकर रामघाट पहुंचेगी और रात 8 बजे मंदिर लौटेगी। सुरक्षा के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन रहेगा।

विज्ञापन
Ujjain: Baba Mahakal’s 5th Procession Tomorrow with 84 Mahadev Tableau Theme
ऐसे होंगे दर्शन

विस्तार

राजाधिराज भगवान श्री महाकालेश्वर की भादौ माह की पहली और इस वर्ष की क्रम अनुसार पांचवीं भव्य सवारी सोमवार को धूमधाम से निकाली जाएगी। इस बार की सवारी की सबसे खास बात इसकी थीम है, जिसमें महाकाल बाबा के साथ उज्जैन के पौराणिक '84 महादेव' की भव्य झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

विज्ञापन


मंदिर के पुजारी पं. महेश शर्मा के अनुसार, इस पांचवीं सवारी में भगवान श्री महाकाल अपने भक्तों को 5 अलग-अलग स्वरूपों में दर्शन देंगे:
• चांदी की पालकी: श्री चंद्रमौलेश्वर स्वरूप
• हाथी पर: श्री मनमहेश स्वरूप
• गरुड़ रथ पर: श्री शिव तांडव स्वरूप
• नंदी रथ पर: श्री उमा-महेश स्वरूप
• डोल रथ पर: होल्कर स्टेट के पारंपरिक स्वरूप का मुखौटा

ये भी पढ़ें- भस्म आरती में अद्भुत रूप में सजे बाबा महाकाल, वैष्णव तिलक और सूर्य-चंद्रमा से किया शृंगार
विज्ञापन


सवारी का समय और मार्ग
मंदिर के सभा मंडप में विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शाम 4:00 बजे बाबा की पालकी मंदिर से बाहर निकलेगी। महाकाल घाटी, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होकर पालकी रामघाट पहुंचेगी, जहां शिप्रा जल से भगवान का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद सवारी कार्तिक चौक, ढाबा रोड, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार होते हुए रात 8:00 बजे पुनः महाकालेश्वर मंदिर लौटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रैफिक व्यवस्था और डायवर्जन प्लान (श्रद्धालुओं के लिए विशेष सूचना)
सवारी के दौरान सुगम यातायात और सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस एवं प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू किया है:
1. नो-एंट्री क्षेत्र (वाहनों का प्रवेश पूर्णतः बंद): कोट मोहल्ला, गुदरी, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी, हरसिद्धि, रामघाट, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंकी चौक, छत्री चौक, गोपाल मंदिर और पटनी बाजार।
2. इन मार्गों पर जाने से बचें: देवासगेट, इंदौरगेट, दौलतगंज, बेगमबाग, महाकाल घाटी, हरसिद्धि, दानीगेट, जूना सोमवारिया और केडी गेट।
3. भारी वाहनों व बसों का डायवर्जन: भारी वाहन: रतलाम, नागदा, मंदसौर और नीमच जाने वाले भारी वाहनों को तपोभूमि चौराहे से डायवर्ट किया जाएगा। बसें: देवासगेट बस स्टैंड से हरिफाटक मार्ग की ओर बसों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

 

ऐसे होंगे दर्शन

ऐसे होंगे दर्शन

 

ऐसे होंगे दर्शन

ऐसे होंगे दर्शन

 

ऐसे होंगे दर्शन

ऐसे होंगे दर्शन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed