Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Radio-Collared Elephant Rescued, Returns to Bandhavgarh

एमपी: सोन नदी-बाणसागर बांध को बार-बार तैरकर पार करता रहा हाथी, चार दिन के रेस्क्यू के बाद फिर पहुंचा बांधवगढ़

Thu, 12 Nov 2026 05:34 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 05:34 PM IST
सार

सोन नदी और बाणसागर बांध को कई बार तैरकर पार करने वाला रेडियो कॉलर युक्त जंगली हाथी चार दिन के रेस्क्यू अभियान के बाद फिर बांधवगढ़ पहुंच गया। 11 नवंबर को डार्टिंग कर उसका रेडियो कॉलर हटाया गया।

 

विज्ञापन
Radio-Collared Elephant Rescued, Returns to Bandhavgarh
सोन नदी पार करने वाला गजराज लौटा बांधवगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोन नदी और बाणसागर बांध को कई बार तैरकर पार करने वाला रेडियो कॉलर युक्त जंगली हाथी आखिरकार एक बार फिर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुंच गया है। करीब 20 वर्ष आयु के इस नर हाथी को सुरक्षित स्थान पर लाने के लिए वन विभाग ने चार दिनों तक विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया। 11 नवंबर की देर शाम डार्टिंग के जरिए उसे बेहोश कर रेडियो कॉलर हटाया गया। इसके बाद विशेष रेस्क्यू वाहन से उसे बांधवगढ़ के कल्लवाह परिक्षेत्र में सुरक्षित पहुंचाया गया।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ से शुरू हुआ हाथी का सफर
रेडियो कॉलर-4 मूल रूप से छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। दक्षिण शहडोल वनमंडल के केशवाही क्षेत्र में लगातार जनहानि, पशुहानि और फसलों को नुकसान पहुंचाने की घटनाओं के बाद 22 मई 2026 को उसका रेस्क्यू कर रेडियो कॉलर लगाया गया था। अगले दिन उसे बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली परिक्षेत्र की बगदरा बीट में छोड़ा गया। शुरुआत में अकेले विचरण करने वाला यह हाथी 26 जून को 12 हाथियों के झुंड में शामिल हो गया।
विज्ञापन


पढे़ं: भाजपा नेता बंटी पटेल के भाई पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, धमकी देने के आरोप में शस्त्र लाइसेंस रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


8 से 10 घंटे तक पानी में तैरता रहा गजराज
इस हाथी की सबसे अनोखी गतिविधि सोन नदी और बाणसागर बांध को तैरकर पार करना रही। 7 सितंबर को उसने पनपथा बफर क्षेत्र से सोन नदी पार कर मैहर वनमंडल के अमरपाटन क्षेत्र में प्रवेश किया। इस दौरान वह करीब 8 से 10 घंटे तक पानी में तैरता रहा। बीच में एक टापू पर रुककर उसने विश्राम भी किया। करीब 20 दिन मैहर क्षेत्र में रहने के बाद 28-29 सितंबर की रात उसने दोबारा नदी पार की। इस दौरान लगभग 9 किलोमीटर की दूरी 8 से 9 घंटे में तय कर बांधवगढ़ के पनपथा बफर क्षेत्र पहुंचा। हालांकि, इसके बाद वह फिर से मैहर के अमरपाटन क्षेत्र में चला गया।

तीन टाइगर रिजर्व और वनमंडल की टीम ने संभाला मोर्चा
हाथी के लगातार विचरण क्षेत्र बदलने और आसपास गांवों की मौजूदगी को देखते हुए मानव-हाथी संघर्ष की आशंका कम करने के लिए संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक डॉ. समिता राजोरा के निर्देशन में क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ डॉ. अनुपम सहाय, वन संरक्षक रीवा अनुराग कुमार और मैहर वनमंडलाधिकारी विद्या भूषण के मार्गदर्शन में अभियान संचालित किया गया।

रेस्क्यू अभियान में बांधवगढ़ के गौतम, सूर्या और श्याम तथा संजय टाइगर रिजर्व के बापू हाथी को लगाया गया। अभियान में बांधवगढ़ के 20, संजय टाइगर रिजर्व के 10, मैहर वनमंडल के 60 और मुकुंदपुर चिड़ियाघर के 15 सदस्य शामिल रहे। वन्यजीव चिकित्सकों डॉ. राजेश तोमर, डॉ. नितिन गुप्ता और डॉ. अभय सेंगर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

विशेष वाहन से कल्लवाह पहुंचाया गया हाथी
11 नवंबर की देर शाम हाथी को डार्टिंग के जरिए सुरक्षित तरीके से बेहोश किया गया। इसके बाद उसका रेडियो कॉलर हटाकर विशेष रेस्क्यू वाहन में बने सुरक्षित पिंजरे में रखा गया। गोरसरी, अमरपाटन, मैहर, कटनी, उमरिया बायपास, परासी और मगधी होते हुए उसे कल्लवाह परिक्षेत्र के अस्थायी सुरक्षित निगरानी क्षेत्र में पहुंचाया गया। स्थानांतरण के बाद हाथी का व्यवहार सामान्य और स्थिर पाया गया। वन विभाग के अनुसार, अब हाथी के स्वास्थ्य और गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। इस अभियान ने वन्यजीव संरक्षण के साथ ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न वन क्षेत्रों के बीच बेहतर समन्वय की मिसाल पेश की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed